“कांग्रेस पार्टी हर समय पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों और पाकिस्तान की सेना को ऑक्सीजन सप्लाई करती है और उनका मनोबल बढ़ाती है..” – संबित पात्रा
कांग्रेस पार्टी हमेशा पाकिस्तान की सेना और पाक प्रायोजित आतंकवादियों का मनोबल बढ़ाने का काम करती रही है। बाहर से दिखती है कांग्रेस वर्किंग कमेटी(CWC), लेकिन भीतर से यह पाकिस्तान वर्किंग कमेटी(PWC) ही है। ********************** कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए, जो कांग्रेस की सुनियोजित रणनीति और भारतीय सेना के शौर्य पर सीधा प्रहार है। ********************** 2019 की सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान में खलबली मची और पाकिस्तान के मंत्री व सैन्य अधिकारी अब भी डरते हैं कि कहीं फिर से कोई स्ट्राइक न हो। ऐसे में कांग्रेस का यह कहना कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद एयर स्ट्राइक नहीं हुआ, क्या यह भारतीय सेना और वायुसेना का मनोबल नहीं गिराता? ********************** भले ही, कांग्रेस पार्टी आतंकी हमलों और जनता की भावनाओं को न समझे, पर उसे भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने और देश की संवेदनाओं से खिलवाड़ करने का हक नहीं है।
Read more