भूपेंद्र सिंग : भारत इतना तेजी से अति गरीबी से कैसे निकला है ?

भारत इतना तेजी से अति गरीबी से कैसे निकला है?
इसका पहला कारण है मुफ्त खाद्यान्न, दूसरा कारण है आयुष्मान और तीसरा कारण है मुफ्त आवास…
एक गरीब व्यक्ति अति गरीब इसलिए बना रहता है क्यूंकि वह जो भी कमाता है, वह उसके और उसके परिवार के भोजन पर खर्च हो जाता है, उसके बाद जो बचाता है उससे जैसे तैसे कच्चा पक्का घर बनाता है। इसके बाद उसके हाथ लगभग कुछ भी नहीं बचता। यदि ऐसे में परिवार का कोई बीमार हो जाए तो वह फिर से सड़क पर आ जाता है। ऐसे में सरकार ने गरीबों को तीन मूल चिंताओं से मुक्त कर दिया अर्थात भोजन, मकान और स्वास्थ्य।


इसलिए यदि आप 300 रुपये भी कमाते हैं तो आप बचत कर लेते हैं और वह बचत आटा चावल के लिए नहीं है बल्कि सब्ज़ी और दुध के लिए है, जो खाने के क्वालिटी को बढ़ाता है, वह कपड़े के लिए और घर के सजावट के लिए है, जो रहन सहन के स्तर को ठीक करता है। इसी प्रकार उसे अस्पताल के बड़े ख़र्चे की चिंता नहीं है और वह छोटे मोटे रोजमर्रा के दवा की जरूरतों को पूर्ण कर लेता है
जो लोग यह कहते हैं कि एक तरफ सरकार लोगों को मुफ्त अनाज दे रही है, दूसरी तरफ कह रही है लोग गरीबी से मुक्त हो रहे हैं, वह अव्वल दर्जे के धूर्त हैं। देश में गरीबी घट ही इसलिए रही है कि सरकार ने लोगों को उनको जीवित रहने के लिए आवश्यक न्यूनतम चिंताओं से मुक्त कर दिया है। उनके पास जीवन में आगे बढ़ने के लिए सोचने समझने का अब विकल्प मौजूद है। खाली पेट आदमी गुलाम और पशुवत रहता है, पेट भरा हो तो वह कुछ नया सोच समझ सकता है।

Veerchhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *