“भारत की स्वतंत्रता किसी एक इकाई कारण नहीं मिली” संघ प्रमुख के बयान के मायने

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को नागपुर में देश की आजादी को लेकर एक बयान दिया है। बयान सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसे लेकर तमाम तरह की बहस भी शुरू हो गई है। दरअसल, संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को नागपुर में एक पुस्तक विमोचन समारोह में शिरकत की थी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का श्रेय कोई एक इकाई नहीं ले सकती, बल्कि सभी के समर्पण से भारत को आजादी मिली है। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति के बाद पूरे देश में भारत की आजादी को लेकर लपटें भड़क उठीं। आलोचकों ने कहा कि RSS का उद्देश्य भारत को अंग्रेजों से आजादी नहीं बल्कि एक हिंदू राष्ट्र बनाना था। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की आजादी असंख्य लोगों और समूहों की मेहनत का परिणाम है।
क्या आलोचकों को दिया जवाब : दरअसल, भागवत ने उन आलोचकों के सवालों का जवाब दिया, जो लंबे समय से कह रहे थे कि RSS ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया था। हालांकि RSS के समर्थक हमेशा से इस बात को खारिज करते आए हैं। RSS प्रमुख ने कहा कि भारत की आजादी किसी एक की नहीं, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के समूह की मेहनत का फल है।

यह किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ : उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन 1857 के विद्रोह से शुरू हुआ, जिसने एक संघर्ष को जन्म दिया। इसी संघर्ष के कारण भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। उन्होंने कहा कि देश को अपनी आजादी कैसे मिली, इस चर्चा में अक्सर एक महत्वपूर्ण सच्चाई को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह किसी एक व्यक्ति के कारण नहीं हुआ। बल्कि 1857 के बाद पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम की लपटें भड़क उठीं, जिसकी वजह से आज भारत को आजादी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *