अमित सिंघल : जिसके पास स्किल है, उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता
किसी भी आधुनिक घर के निर्माण के लिए विकास के लिए प्लंबिंग अत्यधिक आवश्यक है। प्लंबिंग यानि कि बिजली, जल एवं मल-मूत्र के आवागमन के लिए तार, पाइपलाइन, वाल्व, सम्बंधित उपकरण, टैंक इत्यादि का जाल बिछाना। यह प्लंबिंग अदृश्य होती हैं। लेकिन इसके बिना न तो बिजली-पानी आएगा, न ही मल-मूत्र निकासी होगी। और यह प्लंबिंग करना परिश्रम का कार्य हैं, बोरिंग होता हैं।
यही प्लंबिंग राष्ट्र निर्माण के लिए बिछानी पड़ती है। जैसे कि सभी नागरिको के लिए आधार, बैंक अकाउंट, घर, शौचालय, बिजली, नल से जल, गैस प्रदान करना। निर्धनों एवं बुजुर्गो के लिए फ्री अन्न एवं आयुष्मान स्वास्थ्य उपलब्ध कराना।
इस नींव, इस प्लंबिंग को बिछाये बिना आप घर नहीं बना सकते है; उसे सुन्दर नहीं बना सकते। प्लास्टर एवं पेंट नहीं कर सकते है। टॉयलेट सीट, पंखा, बल्ब, टीवी, कंप्यूटर, AC पंखा नहीं लगा सकते है।
पश्चिम एशिया में युद्ध के सन्दर्भ में लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भविष्य में किसी संकट से निपटने के लिए सरकार ने तय किया कि शहरो में प्रतिदिन एक लाख घरो में पाइप लाइन लगाकर के गैस देने की व्यवस्था करें। और जब वे पूछते थे कि 15-20 हजार से आपका आंकड़ा क्यों बढ़ता नहीं है, तो उन्हें उत्तर मिलता था कि हमें प्प्लंबर्स नहीं मिल रहे है।
यह है प्लंबर्स का महत्त्व।
शहर में कितना ही बड़ा हॉस्पिटल क्यों न हो, कितना ही बड़ा डॉक्टर क्यों न हो, लेकिन वहां पर जो मशीन होते हैं न, उसको चलाने वाले ITI के बच्चे न हों, तो एक भी मरीज ठीक नहीं हो सकता है।
यानी अगर आप स्किल्ड हैं, तो आपके पास रोजगार पाने के लिए मौके उतने ही ज्यादा हैं। आज भारत में सोलर पावर से जुड़े सेक्टर में बहुत बड़ी संख्या में स्किल्ड मैनपावर चाहिए। आज देश में पूरी एक नई स्पोर्ट्स इकॉनमी बन रही है। हमें स्पोर्ट्स इक्विपमेंट बनाने वाले, फिटनेस के लिए यानी स्पोर्ट्स इकोसिस्टम में भी नए अवसरों के रास्ते खुले पड़े हैं।
आज ITIs में 30 से अधिक नए युग की स्किल्स की ट्रेनिंग होने लगी है। एयरोनॉटिकल स्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के असिस्टेंट की बात हो, साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट की बात हो, ड्रोन टेक्नीशियन की बात हो, ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नीशियन की बात हो, इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स की बात हो, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स हो, एनिमेशन एंड स्पेशल इफेक्ट्स, सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन, ITI में ऐसे हर कोर्स वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इंट्रोड्यूस किए गए हैं।
बीते 12-13 वर्षों में ही भारत में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, जो भारत का सबसे बड़ा कोई अचीवमेंट है। इस अभियान में स्किल्ड वर्कर्स के लिए भी लाखों नए अवसर बने। जैसे 4 करोड़ गरीबों के घर बने, तो वहां इलेक्ट्रिशियन को, कारपेंटर को काम मिला। कहीं पानी की पाइप लाइन बिछी, कहीं पहली बार बिजली लाइन पहुंची।
अब जब मूलभूत प्लंबिंग समाप्त होने वाली है या हो चुकी है, तब प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नयी तकनीकी वाली प्लंबिंग का प्रयोग करके समृद्ध बनाने का आह्वान किया है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि समय बदल रहा है, ये कागजी सर्टिफिकेट लेकर के कोट पैन्ट-टाई पहनकर के घूमने वाले लोग, उससे ज्यादा ये हुनर वालों की कदर होने वाली है।
एक उदाहरण देता हूँ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपले एक्स-रे, MRI, CT स्कैन, पैथोलॉजी स्लाइड आलरेडी पढ़ रहा है, जो अभी एक डॉक्टर करता है। लेकिन पेशेंट के ड्रिप लगाना, खून निकालना, एक्स-रे, MRI, CT स्कैन को ऑपरेट करना, साफ़ करना, मरहम-पट्टी करना, ऑपरेशन रूम में सपोर्ट देना – यह सभी तकनीशियन एवं नर्स करते है और जिसे कभी भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिप्लेस नहीं कर सकता है।
जिसके पास कौशल है, जिसके पास हुनर है, उसकी मांग बढ़ने वाली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने ठान लिया है कि वह सुनिश्चित करेंगे कि जितना सम्मान आईआईटी के लोगों का होगा, उतना ही सम्मान आईटीआई के छात्रों का भी होगा।
और यह होकर रहेगा।
क्योकि मुझे प्रधानमंत्री मोदी एवं उनकी टीम की नीति, नीयत एवं कार्यान्वन पर पूर्ण विश्वास है।


