परख सक्सेना : बगावते अन्य राज्यों मे भी हुई है, लेकिन ये बगावत अलग है

अमित शाह पुणे जाने वाले है और ये कयास है कि NCP का मर्जर होने वाला है। NDA के पास कभी 293 सांसद थे आज 318 हो चुके है और ये मर्जर होते ही 326 हो जायेंगे।

इंडी गठबंधन मे इसके बाद कोई बड़ा नाम बचेगा नहीं, नीतीश कुमार और शरद पवार ही असली सूत्रधार थे। नीतीश कुमार तो मौसम विशेषज्ञ निकले और वोट चोरी जैसे मूर्खतापूर्ण मुद्दों से शरद पवार को भी आइडिया तो हो गया कि सत्ता कांग्रेस से तो जा चुकी है।

Veerchhattisgarh

महाराष्ट्र की राजनीति जितनी उलझी हुई है उतनी शायद शेष भारत की नहीं। इस समय पार्टियां सिर्फ तीन ही है, बीजेपी, एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना और संयुक्त हो जाये तो NCP।

जो लोग अमित शाह को समझते है वे जानते है कि अमित शाह मूर्खता नहीं करते।

एकनाथ शिंदे कोई वंशवाद की राजनीति के उत्पाद नहीं है, योग्यता से उपजे है। आप शून्य भी कर दोगे तो शिंदे ग्राउंड जीरो को समझता है, वो खुद को खड़ा कर लेंगे। इसलिए बीजेपी कभी शिवसेना को खत्म करेगी ये कहना मूर्खता है।

गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति का राजधर्म है, अब बात आयी पवार परिवार की तो इसके पास अथाह सम्पत्ति है। अजीत पवार भी ज़ब अलग हुए तो सम्पत्ति विवाद नहीं गरमाया, इस परिवार ने पैसे को राजनीति से अलग रखा हुआ है।

शरद पवार राजनीति खेलते थे अजीत पवार संगठन और फंडिंग देखते थे, इनका ढांचा ही ऐसा है कि एक के बिना दूसरा अधूरा है। ननंद भाभी मे बने ना बने लेकिन एक होना ही होगा।

एक के पास विधायक ज्यादा है दूसरी के पास सांसद, ये भी वही करेंगे। सुनेत्रा पवार मुंबई मे ही रुकेगी और सुप्रिया सुले हमेशा के लिए दिल्ली मे स्थापित हो जाएगी। 9 सांसद होते ही इन्हे एक मंत्री पद भी मिलेगा।

बगावते अन्य राज्यों मे भी हुई है, लेकिन ये बगावत अलग है। अब यही मॉडल अन्य राज्यों मे भी लागू होगा, बीजेपी तोड़ने से ज्यादा जोड़ती नजर आयेगी क्योंकि अब वो खिलाड़ी नहीं रही पूरा खेल हो गयी।

✍️परख सक्सेना✍️
https://t.me/aryabhumi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *