कौशल सिखौला : एक साल बाद..??

तमाम तरीके अपना लिये परन्तु अभी इस साल तो नहीं बदल सकी मोदी सरकार ..
कॉकरोच से इंडी अलायंस तक सभी ने अपने अपने घोड़े खोल दिए , सरकार राज्यसभा गई …
अब राहुल गांधी ने ऐलान किया – एक साल बाद गिर जाएगी मोदी सरकार ….
झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री इरफ़ान अंसारी बोले – 40 लाख युवाओं को रिजिम चेंज के लिए राहुल गाँधी के इशारे का इंतजार है …
दिवाली जाए खड्डे में राहुल ने आज इंडी गठबंधन को बुलाया चाय पार्टी पर ….

आज धन तेरस पर देश भर में धन्वन्तरि जयंती मनाई जाएगी , सोने चाँदी और बर्तनों की जमकर खरीदारी होगी और वे चाय पीते हुए सरकार गिराने के फार्मूले ढूंढेंगे । अब हिन्दू त्यौहार दरबार में मनाए नहीं जाते , क्रिसमस और न्यू ईयर की प्रतीक्षा की जाती है । खैर , देश को धनतेरस , छोटी दिवाली , बड़ी दिवाली , हनुमान जयंती , सोमवती अमावस्या , गोवर्धन पूजा , अन्नकूट , भैया दूज आदि की आतुरता से प्रतीक्षा है । कार्तिक पूर्णिमा , देव दीपावली , छठ महोत्सव , गोपाष्टमी , देव जागरण , चातुर्मास समापन , पंच स्नानी और विवाहों के सीजन की पूरे दिल से प्रतीक्षा है । आम हिंदुस्तानी के लिए भाड़ में जाए रिज़ीम चेंज , भाड़ में जाए सड़क से सत्ता चोरी । देश पर्व में डूबा है , मिठाइयों और आतिशबाजी की खरीद चल रही है ।

Veerchhattisgarh

दरअसल राहुल गाँधी का कोई दोष नहीं है । उनका जन्म उस परिवार में हुआ जहां तीन तीन प्रधानमंत्री हुए । जब वे पैदा हुए तब उनकी दादी दबंग नेता इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी । जाहिर है सोने चाँदी की चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए राहुल प्रियंका ने राजशाही बचपन बिताया । फिर जवानी आई तो राजीव गाँधी पीएम बन गए और सोनिया गांधी राजमाता । बाद का घटनाक्रम सबको पता है । वे 22 साल से पीएम वेटिंग हैं । पहले कांग्रेस पार्टी में फूट हो गई , सरकार बचाने के लिए मनमोहन सिंह को लाना पड़ा । बेचारे मनमोहन सिंह 10 साल डमी पीएम बने रहे । उन्होंने ऐक्सिडेंटल पीएम होने के आरोप झेले पर मरते दम तक अपना मुँह न खोला ।

तो दोस्तों सत्ता के लिए राहुल इस कदर परेशान क्यों हैं , आप समझ ही गए होंगे । उन्हें और उनकी मां को लगता है कि इस सल्तनत को चुनौती देने कहां से आ गया यह चायवाला ? और फिर आया तो 12 साल से जाने का नाम ही नहीं ले रहा । 85 वर्षीय खड़गे ने कह दिया था कि मोदी जाएगा , मोदी का बाप भी जाएगा । बताइए जवाब में वे कह रहे हैं कि मोदी कहीं नहीं जाएगा ढाई साल बाद फिर आएगा । शाह कह रहे हैं कि 30 साल बीजेपी कहीं नहीं जाएगी । तो सब्र कैसे हो महाराज । दिवाली है तो क्या हुआ ? सत्ता कब मिलेगी , कैसे छीनी जाएगी , इन्हीं तिगड़मों के साथ जिंदगी कटेगी ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *