एस्ट्रो निशांत : अरुण साव होंगे मुख्यमंत्री.. लखनलाल देवांगन बनेंगे मंत्री…
राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने सटीक गणनाओं के लिए ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध ज्योतिषी निशांत ताम्रकार (+917974939026) के द्वारा विगत विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ को किया गया ज्योतिष विश्लेषण सत्य सिद्ध हुआ था और इस बार भी तीनों राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर उनका विश्लेषण सही सिद्ध हुआ है।
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद एक प्रश्न के उत्तर में प्रश्न कुंडली बनाकर आंकलन किया है कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बनेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने वाले भाजपा के लखनलाल देवांगन को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर प्रश्न कुंडली के आधार पर विश्लेषण करते कहा है कि लखनलाल देवांगन मंत्री बनेंगे।
अपने इस आंकलन को अपनी टाइम लाइन पर भी उन्होंने पोस्ट किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने तब जब लोगों को लग रहा था कि bjp 200 सीट पा जाए तो भी बहुत है लेकिन सबसे अलग इन्होंने 6 अप्रैल 2019 में कहा था कि bjp को 369 सीटें मिलेंगी और कुल 358 सीटों के बहुमत के साथ भाजपा केंद्र में सत्ता में आई। यहां पर आंकलन में मात्र 11 सीटों का अंतर था। फिर भी अपने आप में यह एक सटीक गणना थी, जिसे इस लिंक पर पढ़ सकते हैं…. https://m.facebook.com/story. php?story_fbid= pfbid033NHHUCwxRf6ZutSGDyb3zr5 xKmw8WdUvwiiWqAsi2D7zsH8fD8eSi 71MR4wHNDwbl&id= 100004797072711&mibextid= Nif5oz . यह एक ऐसी गणना थी जो राष्ट्रीय परिदृश्य में कोई ज्योतिषी करने का साहस नहीं कर सका लेकिन इसके साथ ही सबसे बड़ी बात यह कि राज्यवार उन्होंने भाजपा को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी, इसको लेकर भी उनके द्वारा की गई गणना सटीक रही।


