निधन : वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया
कोरबा। कोरबा के पत्रकारिता जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कोरबा प्रेस क्लब के सम्माननीय सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 08 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के संजीवनी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर मिलते ही कोरबा के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, समर्पित और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका निधन कोरबा प्रेस क्लब के लिए भी अपूरणीय क्षति है।
आज दोपहर लगभग 03.00 बजे अंतिम यात्रा निवास स्थान साडा कॉलोनी से निकली जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सेक्टर-5 (नेहरूनगर) स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ।


