आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव जनजातीय गौरव दिवस समारोह सहित 4 सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

पीएम स्वनिधि महोत्सव से लेकर गोपाष्टमी, जनजातीय गौरव दिवस और दीपावली मिलन समारोह तक रहेगा व्यस्त दौरा कार्यक्रम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव आज 17 नवंबर को बिलासपुर और कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं शासकीय आयोजनों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार सड़क मार्ग से बिलासपुर होते हुए वे कोरबा पहुंचेंगे और यहां आयोजित चार प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Veerchhattisgarh

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री सुबह 9:45 बजे बिलासपुर से रवाना होकर 10 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे बिलासपुर से कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे वे कोरबा जिले के ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम पहुंचेंगे। यहां आयोजित गोपाष्टमी महापर्व में शामिल होकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे टीपी नगर स्थित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर के राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:45 बजे तक उनका समय कोरबा में आरक्षित रहेगा।

शाम 5 बजे से 7 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आशीर्वाद पाइंट के पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।

सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद शाम 7 बजे उप मुख्यमंत्री कोरबा से नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि 10 बजे अटल नगर स्थित अपने निवास कार्यालय पहुंचेंगे। उनके प्रवास को लेकर संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *