ध्रुव कुमार : वेदों में वर्णित भगवान इंद्र का बाल्मीकि रामायण व महाभारत में वर्णन
मेरी एक हार्दिक अभिलाषा है कि मैं अपने जीवन मे एक वैदिक मंदिर या संस्थान स्थापित करूँ जिसमें भगवान इंद्र समेत सभी वैदिक देवताओं की स्थापना हो जहाँ उनके महत्व को बताया जाए ….
वेदों में कहा गया है “मैं उन महान प्रभु इन्द्र की, ऋग्वेद की ऋचाओं से प्रार्थना करता हूँ जो शतक्रतु हैं अर्थात सौ अश्वमेध यज्ञ करने वाले हैं। उन महान प्रभु इन्द्र ने प्राणियों को निरंतर देखने के आकाश में सूर्य को स्थापित किया है।”
इसके साथ ही कहा गया है .. “मैं उन प्रभु इन्द्र की प्रार्थना करता हूँ, जो वृतासुर को पराजित करने वाले हैं, जो वायु के रूप सम्पूर्ण संसार मे विचरण करते हैं, जिन्होंने विशाल सागरों को जल से परिपूर्ण किया व पर्वतों के निर्माण किया है” ….
आगे कहा गया है “मानवों, सभी सांसारिक भौतिक सम्पतियों और पंच-तत्वों पर केवल वे प्रभु इन्द्र ही शासन करते हैं …”
भगवान इन्द्र के बारे में कहा गया है …. “बल, नामक राक्षस को नष्ट करके गौवों को मुक्त कराने वाले, सोमपान करने वाले, हे महान प्रभु इन्द्र, हम स्तोताओं की प्रार्थना सुनो, हमें विजय और धन प्रदान करों “..
कई जगह पर हमारे महान पूर्वज प्रभु-इन्द्र की आराधना करते हुए इतने आह्लादित और द्रवित हो जाते हैं कि वे कहते हैं …
“हे स्तोताओं और यजमानों, हम उस महान प्रभु इन्द्र का आह्वान तुम्हारे कल्याण के लिए करते हैं, प्रभु इन्द्र सिर्फ हमारे हैं “…
अनेक विद्वानों का मानना है कि इन्द्र के रूप में वैदिक मंत्र द्रष्टाओं ने प्रकृति की सर्वोच्च सत्ता की आराधना की है ..
और वेदों में प्रभु इन्द्र का वर्णन वास्तव में परमात्मा और परम पिता के रूप में हुआ है।
वैदिक ऋषि प्रभु इन्द्र की प्रार्थना इतने प्रेम के साथ करते हैं कि ऋग्वेद की ऋचाओं का पाठ करते हुए आंखों में अश्रु आ जाते हैं।
अतः कुछ लोगों का यह कहना कि प्रभु इन्द्र की उपासना कभी नही की गई, सरासर गलत और झूठ है। वास्तव में यह बाद के सूतों के द्वारा पुराणों में घालमेल से किया गया है …
हमारे पूर्वजों में भगवान इंद्र के प्रति कितनी अटूट श्रद्धा थी कि ऋग्वेद में एक जगह वर्णन है “मैं उन महान इंद्र की उपासना करता हूँ जिनके लिए ऋषि होम करते हैं और सोम तैयार करते हैं.…
जो भी दुष्ट व्यक्ति व अनार्य प्रभु इंद्र का अपमान करेगा या उनसे शत्रुता रखेगा उसे सप्तसिंधु से ही नहीं वरन सभी पड़ोसी राज्यों से भी बहिष्कृत कर दिया जाएगा”……..
बाल्मीकि रामायण और महाभारत में भी प्रभु इन्द्र की गरिमा को कम नही बताया गया है बल्कि उनकी महानता को स्वीकार किया गया है।
रामायण में दशरथ जी और भगवान राम की तुलना भगवान इन्द्र से की गई है …
यह भी वर्णन मिलता है कि जब अंग देश के राजा रोमपद के कुकर्म से भगवान इन्द्र कुपित हो गए थे और उनके राज्य में बारिश ही रुक गई तथा पूरा अंग देश सूखे की चपेट में आ गया।
तब भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए रोमपद ने वेदों के ज्ञाता ऋषिश्रंग से अपनी पुत्री शांता का विवाह किया जो दशरथ जी व कौशल्या जी की औरस पुत्री थी, जिन्हें रोमपद ने गोद लिया था …
ऋषि श्रंग वेदों के प्रकांड विद्वान थे, उन्होंने जब वेदों की ऋचाओं से भगवान इन्द्र को प्रसन्न किया, तब पुनः अंग-देश मे वर्षा हुई और वह राज्य हरा भरा हो गया .. इन्ही श्रंगजी ने वैदिक ऋचाओं से दशरथ जी का पुत्रेष्ठि यज्ञ किया था …यह कथा रामायण, महाभारत दोनों में मिलती है।
इसके अलावा महाभारत में वर्णन मिलता है कि भगवान इन्द्र ने समुद्र में छिपे कालकेय दैत्यों का विनाश किया, इसी समय ऋषि अगस्त्य जी ने समुद्रपान किया था …
ऐसे अनेक प्रसङ्ग मिलते हैं, जिनसे पता चलता है कि रामायण और महाभारत में भी भगवान इन्द्र की महिमा को स्वीकार किया गया है
लेकिन परिवर्ती काल में सूतों, कथावाचकों ने पुराणों में घालमेल किया और भगवान इन्द्र को कलंकित किया ..
इसका एक कारण यह हो सकता है क्योंकि भगवान इन्द्र शौर्य के प्रतीक थे, ऋग्वेद में उनका वर्णन पूरी तरह तार्किक है और उनकी उपासना करने वाले हमारे पूर्वज भी भगवान इन्द्र की तरह शौर्य, विजय और ज्ञानवान थे ..
लेकिन भक्ति के अतिवाद के लिए शौर्य को नष्ट करना आवश्यक था ..और चूंकि प्रभु इन्द्र शौर्य और ज्ञान के प्रतीक थे , इसीलिए उनको कलंकित किया गया … इसमें मुख्य दोष सूतों और मागधों का रहा ..
इन्होंने ही प्रभु इन्द्र की पूजा तक बन्द करा दी और इसके लिए भगवान कृष्ण को जिम्मेदार ठहराया …
लेकिन आज प्रभु इन्द्र को पुनः प्रतिस्थापित करने की आवश्यकता है …
वेदों के आधार परमपिता प्रभु इन्द्र को शत शत नमन 🚩🚩🙏🙏
Dhruv Kumar ✍️✍️🚩🚩


