अमित सिंघल : जीप घोटाले से लेकर.. कांग्रेस ने क्यों और किसके लिए सेना को सदा ही कमजोर किया..!

युद्ध के रूप बदल रहे हैं, संसाधन बदल रहे हैं, शस्त्र बदल रहे हैं, टेक्निक बदल रही है।
***
2 जुलाई 2024 के लोक सभा सम्बोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने अग्निवीर की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया था।

उन्होंने कहा कि अब युद्ध के रूप बदल रहे हैं, संसाधन बदल रहे हैं, शस्त्र बदल रहे हैं, टेक्निक बदल रही है। ऐसे में हमें हमारी सेनाओं को उसी चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसलिए युद्ध के सामर्थ्य वाली सेना बनाने के लिए हम भरपूर प्रयास कर रहे हैं, रिफॉर्म कर रहे हैं, सेना को आधुनिक बनाया जा रहा है जिससे सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब दे सके।

Veerchhattisgarh

हमारी देश की सेना युवा होनी चाहिए। सेना दुश्मनों के दांत खट्टे करने के लिए होती है (इस वाक्य को पुनः पढ़िए – अर्थात सेना का कार्य स्थाई नौकरी देना नहीं है)। सेना में युवाओं की ताकत बढ़ानी चाहिए और इसलिए हम लगातार युद्ध योग्य सेना बनाने के लिए रिफॉर्म कर रहे हैं। समय पर रिफॉर्म न करने के कारण हमारी सेना का बहुत नुकसान हुआ है।

लेकिन ये बाते सार्वजनिक कहने योग्य नहीं होने के कारण, झूठे आरोप सहकर के भी मैं मुंह को ताला लगाकर के बैठा हूं।

बीते कुछ सालों में बहुत सारे रिफार्म हुए है । सीडीएस का पद बनने के बाद इंटीग्रेशन और सशक्त हुआ है (ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के लिए सभी विश्लेषक इसी इंटीग्रेशन की प्रशंसा कर रहे है)। लंबे समय से युद्ध शास्त्रों के विद्वानों का मत था कि भारत में theatre command (एक ऐसा संयुक्त कमांड है जिसमे थल सेना, नौ सेना एवं वायु सेना के संसाधनों को एक वरिष्ठ सैन्य कमांडर के अधीन रखा जाता है) जरूरी है। आज मैं संतोष के साथ कह सकता हूं कि सीडीएस व्यवस्था बनने के बाद देश में सुरक्षा के लिए जरूरी theatre command की दिशा में प्रगति हो रही है।

ऐसे समय देश की सेना को आधुनिक बनाना, सशक्त बनाने के समय कांग्रेस क्या कर रही है? ये झूठ फैला रहे हैं। ये डिफेंस रिफॉर्म्स के प्रयासों को कमजोर करने का षड्यंत्र कर रहे हैं।

दरअसल कांग्रेस के लोग कभी भी भारतीय सेनाओं को ताकतवर होते नहीं देख सकते। कौन नहीं जानता कि नेहरू जी के समय देश की सेनाएं कितनी कमजोर होती थी। हमारी सेनाओं में कांग्रेस ने जो लाखों करोड़ों के घोटाले किए वही तरीका था जिसने देश की सेना को कमजोर किया है। ये देश की सेनाओं को कमजोर किया।

जल हो, थल हो, नभ हो, सेना की हर आवश्यकता में इन्होंने देश आजाद हुआ, तब से भ्रष्टाचार की परंपरा बनाई। जीप घोटाला हो, पनडुब्बी घोटाला हो, बोफोर्स घोटाला हो, इन सारे घोटालों ने देश की सेना की ताकत को बढ़ने से रोका है। वो भी एक वक्त था जब कांग्रेस के जमाने में हमारी सेनाओं के पास बुलेट प्रूफ जैकेट भी नहीं हुआ करते थे।

जब ये कांग्रेस सरकार में थे तो फाइटर जेट नहीं लिए और जब हमने कोशिश की तो कांग्रेस हर तरह की साजिश पर उतर आई। फाइटर जेट एयर फोर्स तक न पहुंच पाए, इसके लिए साजिशें की गईं और ये बालक-बुद्धि देखिए कि राफेल के छोटे-छोटे खिलौने बना करके उड़ाने में मजा लेते थे, देश की सेना का मजाक उड़ाते थे।

कांग्रेस ऐसे हर कदम का हर रिफॉर्म का विरोध करती है, जो भारत की सेना को मजबूती दे, भारत की सेना को मजबूत बनाएं।

अब कांग्रेस के लोगों को ये पता चल गया है कि हमारे नौजवानों की ऊर्जा, हमारे सैनिकों का आत्मबल ही हमारे सशस्त्र बलों की सबसे बड़ी शक्ति है और अब इस पर हमला करके और सेना में भर्ती को लेकर सरासर झूठ फैलाया जा रहा है ताकि देश के नौजवान, देश की रक्षा करने के लिए सेना में न जाएं, उनको रोकने के लिए षड्यंत्र हो रहा है।

मैं जानना चाहता हूं, आखिर किसके लिए कांग्रेस हमारी सेनाओं को कमजोर करना चाहती है? किसके फायदे के लिए कांग्रेस वाले सेना के संबंध में इतना झूठ फैला रहे हैं?

***
अग्निवीर के समर्थन में मैंने कई लेख लिखे थे। कुछ लोग भिड़ जाते थे। एकाध को ब्लॉक भी करना पड़ा। ऑपरेशन सिन्दूर के सन्दर्भ में स्पष्ट हो गया है कि आज का युद्ध आधुनिक हथियारों, मानव-रहित ड्रोन एवं मिसाइल से लड़ा जाएगा।
BSF जैसे सशस्त्र बल को सीमा पर निगरानी के लिए और सुदृढ़ किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *