प्रहलाद सबनानी : वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण में वृद्धि से गरीब वर्ग तक सहायता पहुंचाना हुआ आसान

आपको ध्यान होगा कि जब केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर को भारत में लागू करने के प्रयास कर रही थी तब कई विपक्षी दलों ने इस नए कर को देश में लागू करने के प्रति बहुत आशंकाएं व्यक्त की थीं। उस समय कुछ आलोचकों का तो यहां तक कहना था कि वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली देश में निश्चित ही असफल होने जा रही है एवं इससे देश के गरीब वर्ग पर कर के रूप में बहुत अधिक बोझ पड़ने जा रहा है। परंतु, केंद्र सरकार ने देश में पूर्व में लागू जटिल अप्रयत्यक्ष कर व्यवस्था को सरल बनाने के उद्देश्य से वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली को 1 जुलाई 2017 से पूरे देश में लागू कर दिया था तथा इस कर में लगभग 20 प्रकार के करों को सम्मिलित किया गया था। वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली को लागू करने के तुरंत उपरांत व्यापारियों को व्यवस्था सम्बन्धी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परंतु, इन परेशानियों को केंद्र सरकार एवं विभिन्न राज्य सरकारों के सहयोग से धीरे धीरे दूर कर लिया गया है एवं आज वस्तु एवं सेवा कर के अन्तर्गत देश में कर व्यवस्था का तेजी से औपचारीकरण हो रहा है जिससे देश में वस्तु एवं सेवा कर संग्रहण कुलांचे मारता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए धन की आवश्यकता होती है और यह धन देश की जनता से ही करों के रूप में उगाहे जाने के प्रयास होते हैं। उस कर व्यवस्था को उत्तम कहा जा सकता है जिसके अंतर्गत नागरिकों को कर का आभास बहुत कम हो। जिस प्रकार मक्खी गुलाब के फूल से शहद कुछ इस प्रकार से निकालती है कि फूल को मालूम ही नहीं पड़ता है, ठीक इसी प्रकार की कर व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा, वस्तु एवं कर सेवा के माध्यम से, देश में लागू करने के प्रयास किये गए हैं। गरीब वर्ग द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं पर कर की दर को या तो शून्य रखा गया है अथवा कर की दर बहुत कम रखी गई है। इसके विपरीत, धनाडय वर्ग द्वारा उपयोग की जाने वाली वस्तुओं पर कर की दर बहुत अधिक रखी गई है। वस्तु एवं सेवा कर की दर को शून्य प्रतिशत से लेकर 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत एवं 28 प्रतिशत अधिकतम तक रखा गया है। भारत में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली को लागू किया हुए 6.5 वर्षों से अधिक का समय हो चुका है एवं आज देश में अप्रत्यक्ष कर संग्रहण में लगातार हो रही तेज वृद्धि के रूप में इसके सुखद परिणाम स्पष्टत: दिखाई देने लगे हैं। दिनांक 1 मई 2024 को अप्रेल 2024 माह में वस्तु एवं सेवा कर के संग्रहण से सम्बंधित जानकारी जारी की गई है। हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है कि माह अप्रेल 2024 के दौरान वस्तु एवं सेवा कर का संग्रहण पिछले सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 2.10 लाख करोड़ रुपए के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है, जो निश्चित ही, भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शा रहा है। वित्तीय वर्ष 2022 में वस्तु एवं सेवा कर का औसत कुल मासिक संग्रहण 1.20 लाख करोड़ रुपए रहा था, जो वित्तीय वर्ष 2023 में बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपए हो गया एवं वित्तीय वर्ष 2024 में 1.70 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया। अब तो अप्रेल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपए के स्तर से भी आगे निकल गया है। इससे यह आभास हो रहा है कि देश के नागरिकों में आर्थिक नियमों के अनुपालन के प्रति रुचि बढ़ी है, देश में अर्थव्यवस्था का तेजी से औपचारीकरण हो रहा है एवं भारत में आर्थिक विकास की दर तेज गति से आगे बढ़ रही है। कुल मिलाकर अब यह कहा जा सकता है कि भारत आगे आने वाले 2/3 वर्षों में 5 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भारत में वर्ष 2014 के पूर्व एक ऐसा समय था जब केंद्रीय नेतृत्व में नीतिगत फैसले लेने में भारी हिचकिचाहट रहती थी और भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की हिचकोले खाने वाली 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल थी। परंतु, केवल 10 वर्ष पश्चात केंद्र में मजबूत नेतृत्व एवं मजबूत लोकतंत्र के चलते आज वर्ष 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। वस्तु एवं सेवा कर के माध्यम से देश में कर संग्रहण में आई वृद्धि के

Read more

मध्यप्रदेश-पंजाब में लागू होगी छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी की ये योजना

कैशलेस स्वास्थ्य योजना की जानकारी लेने पहुंची मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी व पंजाब की टीम रायपुर, 14 मई 2024. छत्तीसगढ़ स्टेट

Read more

दयानंद पांडेय : राजीव गांधी की जीत को मात देती नरेंद्र मोदी की हाहाकारी जीत

2024 में अनुमान से कहीं अधिक नरेंद्र मोदी की हाहाकारी जीत 1984 के राजीव गांधी की कांग्रेसी जीत को मात

Read more

सुरेंद्र किशोर : 1977 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी की घटना को याद कर लीजिए…

सन 1977 में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी की घटना को याद कर लीजिए ———————– जांच एजेंसी किसी

Read more

पवन विजय : आयातित मातृ दिवस बनाम गौतमी, वाशिष्ठि, यज्ञश्री जैसी माओं के नाम से शासन

यह सिक्का गौतमीपुत्र शातकर्णि द्वारा जारी किया गया है। महत्वपूर्ण यह नही कि लगभग 100 ईस्वी में ये सिक्के धातु

Read more

पवन विजय : …फिर शिव के साक्षात स्वरूप आदि शंकराचार्य की जय बोलिए

आज वैशाख शुक्ल पंचमी है। आज के दिन केरल कलादी गांव में आचार्य शिवगुरु के यहां मंगल स्वर उठ रहे

Read more

प्रहलाद सबनानी : पंच परिवर्तन बनेगा समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पिछले लगभग 99 वर्षों से निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय

Read more

डाॅ. चन्द्र प्रकाश सिंह : व्यवस्थाएं आपसी विश्वास से चलती हैं

यदि विश्वास समाप्त हो गया तो दुनिया की कोई भी व्यवस्था टिक नहीं सकती, यहाँ तक कि व्यक्ति स्वयं भी

Read more

कलेक्टर एवं एसपी ने जिला जेल का निरीक्षण कर जारी किए निर्देश

*कलेक्टर एवं एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण *स्वास्थ्य, सुरक्षा, सफाई एवं बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का

Read more

बालको ने श्री सीमेंट लिमिटेड को फ्लाई ऐश की आपूर्ति के लिए किया एमओयू

बालकोनगर, 11 मई।भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने श्री सीमेंट लिमिटेड के साथ समझौता (एमओयू) किया है। यह साझेदारी कम

Read more

रविंद्र दत्ता : चुनाव लड़ रहे जार्ज फर्नाडीज को जमानत नहीं मिली थी

आज हमारे देश में लोकतंत्र के इस चुनावी महापर्व पर एक यक्ष प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या भविष्य

Read more

अमित सिंघल : मणि शंकर अय्यर को पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी को “पागल” व्यक्तियों से निपटना आता है..

ऐसी क्या बात है कि मणि शंकर अय्यर पाकिस्तान की ओर से बंदर घुड़की दे रहा है कि पाकिस्तान के

Read more

कोरबा उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश, शराब पीने से हुई मृत्यु.. बैंक-बीमा कंपनी को 2 लाख 15 हजार के भुगतान का आदेश

कोरबा। बुरे समय में आर्थिक सहायता के लिए लोग अपनी गाढ़ी कमाई का एक हिस्सा बीमा कंपनी को देकर बीमा

Read more

प्रहलाद सबनानी : भारत में गरीबी उन्मूलन पर पूर्व में गम्भीरता से ध्यान ही नहीं दिया गया

भारत में हाल ही के वर्षों में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों की संख्या में आई

Read more

डॉ भूपेन्द्र सिंह : केजरीवाल को छूट तो हेमंत सोरेन.. फिर तो किसान को बुवाई, व्यापारी को व्यापार के लिए भी बेल मिल सकता है…!

अरविंद केजरीवाल के अंतरिम बेल के संबंध में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली और अपने फ़ैसले को रिज़र्व कर

Read more

पवन विजय : आदिवासियों को हिंदू धर्म से बाहर करने का षड्यंत्र.. राम मंदिर भारत के लिए खतरा..!

जितना हो सके साझा करिए! कल राहुल गांधी ने अपने डिसमेंटल हिंदुत्व के कार्यक्रम को और आगे बढ़ाया। उनके गुरु

Read more

बालको की प्रतिबद्धता से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिला उत्कृष्ट कार्य वातावरण

बालको। बालको में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी भवानी राठिया कहती हैं कि टीम प्रयास से ही

Read more