पंकज कुमार झा : उठो, युवा देशभक्तों उठो !

ये हैं अमेरिकी कलाकार Mary Millben जी। इनका एक पोस्ट अभी चर्चा में है। पहले मुझे लगा कि किसी रब्बीस टाइप का शिगूफा होगा उपहास के लिए, या अंजुम टाइप के किसी लंपट ने यह उड़ाया होगा। फिर अनेक स्रोतों से इसकी जांच की और बिल्कुल सही पाया।

Veerchhattisgarh

मैरी ने भारत के लोगों को संबोधित कर जो लिखा है, नीचे उसका शब्दशः अनुवाद पढ़िये कृपया। वे लिखती हैं :-

“दोस्तों, यह चुप रहने का समय नहीं है। अभिजीत दिपके और कॉकरोच अमेरिका में ऐसे दानदाताओं द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनके नेतृत्व में आपके भविष्य के खिलाफ है।

डरो मत, मेरे युवा देशभक्तों। आपके प्रधानमंत्री, जिन्होंने 25 वर्षों तक भारत की सेवा की है और 12 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है तथा लगातार तीन बार निर्वाचित हुए हैं, मेरे देश से आने वाली विघटनकारी ताकतों के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

और इन चुनिंदा दानदाताओं का दुनियाभर में एक पैटर्न है – रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाना, उस देश से अमेरिका में शिक्षित किसी व्यक्ति को ढूँढ़ना, उसे कट्टरपंथी बनाना, उसे वापस उस देश में भेजना और वहाँ अराजकता तथा विनाश शुरू करने के लिए उसे वित्तीय सहायता देना। इनमें से कोई भी सफल नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने देश के विकास और शासन को प्रभावित किया है।

अब भारत में एक नई आवाज के उठने का समय है, जो भारत की धरती पर पैदा हुई हो, पली-बढ़ी हो और शिक्षित हुई हो। जो उठ खड़ी हो, संगठित हो और ‘कॉकरोच पार्टी’ की विघटनकारी भावना के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करे। लोकतंत्र और स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमेशा एक प्रतिरोधी आंदोलन होना चाहिए।

उठो, युवा देशभक्तों! उठो!”

धन्यवाद बहन हमें जगाने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *