मनीष शर्मा : ..लेकिन जनता का भरोसा ही राजनीति की असली कसौटी है
नरेंद्र मोदी 2002 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं!
जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब भी मोदी चुनाव जीते।
जब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति कांग्रेस के शासनकाल में हुई, सोनिया गाँधी ने की….तब भी वे चुनाव जीते।

उन्होंने लगातार कई चुनाव जीते। ऐसे राज्यों में भी जीते जहाँ दशकों से भाजपा का कोई जनाधार नहीं था.
ज्ञानेश कुमार के आने से पहले भी जीते और उनके आने के बाद भी जीते।
अगर ज्ञानेश कुमार को हटा भी दिया जाए, तब भी चुनाव जीतने का फैसला जनता ही करेगी।
क्योंकि चुनाव सिर्फ EVM या SIR के भरोसे नहीं जीते जाते!
चुनाव जीतने के लिए जरूरी हैं:
★ जनता के लिए किए गए काम
★ मजबूत संगठन और जमीनी पकड़
★ जनता का विश्वास और समर्थन
सड़क पर लेटने से, कोहनी मारने से… या प्रधानमंत्री को अपशब्द बोलने से अच्छी रील जरूर बन सकती है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए जनता की नब्ज समझनी पड़ती है… काम करने पड़ते हैं… लगातार Perform करना पड़ता है.
रील से सुर्खियाँ मिल सकती हैं, लेकिन जनता का भरोसा ही राजनीति की असली कसौटी है!
साभार-मनीष शर्मा


