कौशल सिखौला : आंदोलन

राहुल गाँधी ने कहा कि हाँ हम देश का तख्तापलट करना चाहते है । हाँ हम शाह मोदी को हटाएंगे और यह चुनाव के रास्ते नहीं होगा । प्रशांत भूषण ने कहा अराजकता न फैले इसका ठेका हमारे पास नहीं है । पूरे विपक्ष को अपना पुछल्ला बनाने के बाद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ वही याचिका दायर कर दी जो पहले से ही दायर है । फ़र्क बस इतना है कि इस पर राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं के हस्ताक्षर हैं । तो ठीक है अब सुनवाई होगी , चुनाव आयोग और सरकार को भी अपना पक्ष रखने का मौका मिलेगा । न्यायालय का जब भी फैसला आएगा SIR पर डाली गई तमाम धूल हट जाएगी ।

जब राष्ट्रपति से मिल चुके तब सीजेआई से मिलने के विचार की भी क्या जरूरत थी ? राजनीति में कोई मूर्ख ही होगा जिसे इतना भी पता नहीं कि कोर्ट की भाषा में डेलिगेशंस का कोई अर्थ नहीं । यहां याचिका दायर होती है राहुल गांधी , राष्ट्रपति की तरह नाश्ता नहीं कराया जाता । विपक्ष में एक से बढ़कर एक नेता हैं । क्या किसी को इतना भी पता नहीं कि कोर्ट में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के जुलूस नहीं जाते ? याचिका दायर करने के लिए किसी के भी साथ उसके वकील जाते हैं , लाव लश्कर नहीं । बताइए नेता प्रतिपक्ष या उनकी टीम को कोर्ट के सामान्य प्रोटोकॉल का भी ज्ञान नहीं ?

Veerchhattisgarh

भला हो मुख्य न्यायाधीश का कि उन्होंने मिलने से मना कर दिया , याचिका मांग ली । राहुल प्रियंका तो खैर लेकिन कपिल सिब्बल , अभिषेक मनु सिंघवी , सलमान खुर्शीद , प्रशांत भूषण भी क्या कर रहे थे ? खैर अब याचिका दायर हो गई है तो बहुत अच्छा हुआ । अब कम से कम अदालत से स्पष्ट आदेश तो आ जाएगा । यदि ज्ञानेश दोषी होंगे तो दंडित होंगे । पाक साफ निकले तो शाह मोदी का तख्ता पलटने वालों का ही तख्ता पलट जाएगा । हम मुख्य न्यायाधीश महोदय को साधुवाद देते हैं कि उन्होंने तमाम परिदृश्य ही पलट दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *