सेवा संकल्प अभियान के तहत डीएसपीएमटीपीएस में लगाए गए औषधीय पौधे

कोरबा, 03अक्टूबर 2026। सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सेवा संकल्प अभियान जारी है। इसी क्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह (डीएसपीएमटीपीएस)
कोरबा पूर्व स्थित औषधि उद्यान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता श्री संजीव कंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है।औषधि उद्यान में लगाए गए पौधे भविष्य में न केवल परिसर की हरियाली बढ़ाएंगे बल्कि औषधीय वनस्पतियों के प्रति जागरुकता का माध्यम भी बनेंगे।

इस अवसर पर अति मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत, एलएन सूर्यवंशी, सुनील सरना, जीपी भगत, आर के साहू एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने हाथों से औषधीय पौधे उद्यान में रोपित किए। कार्यक्रम में सिविल विभाग द्वारा सक्रिया भागीदारी निभाई गई।

Veerchhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *