कोरबा प्रेस क्लब को 20 लाख की सौगात, विधायक लखन लाल देवांगन के प्रति पत्रकारों ने जताया आभार

 

*कोरबा प्रेस क्लब भवन विस्तार के लिए विधायक मद से 20 लाख रुपये की अनुशंसा

Veerchhattisgarh

*विधायक लखन लाल देवांगन ने कलेक्टर को भेजा पत्र, प्रेस क्लब ने जताया आभार

कोरबा। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखन लाल देवांगन ने वर्ष 2026-27 के लिए अपने विधायक मद से एक करोड़ पन्द्रह लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए कलेक्टर (जिला योजना एवं सांख्यिकी), जिला-कोरबा को अनुशंसा पत्र भेजा है। उक्त अनुशंसा में वार्ड क्रमांक-24 स्थित नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निर्मित कोरबा प्रेस क्लब के भवन विस्तार कार्य हेतु 20.00 लाख (बीस लाख) रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसके साथ ही कार्य के संपादन के लिए नगर पालिक निगम कोरबा को कार्यपालन एजेंसी बनाने कहा गया है।
प्रेस क्लब भवन के विस्तार हेतु 20 लाख रुपये की विकास राशि की अनुशंसा किए जाने पर कोरबा प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी एवं समस्त पत्रकारों ने विधायक लखन लाल देवांगन का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष नौशाद खान ने विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भवन विस्तार की इस राशि से प्रेस क्लब के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण होगा और जिले के पत्रकारों को अपने पेशेवर दायित्वों के निर्वहन हेतु बेहतर सुविधाएं एवं साधन उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने इस जनहितैषी कदम के लिए विधायक महोदय का धन्यवाद व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *