चुनाव : कोरबा प्रेस क्लब के राजेन्द्र जायसवाल बने अध्यक्ष व नागेन्द्र चुने गए श्रीवास सचिव, संरक्षक बने मनोज शर्मा 

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की वर्ष 2024-26 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित समय अवधि में प्रेस क्लब तिलक भवन में संपन्न हुई।
मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराया।
कुल 172 सदस्यों में से 168 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया।
इस चुनाव में राजेन्द्र जायसवाल ने अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर मनोज ठाकुर जबकि हरिराम चौरसिया तीसरे स्थान पर रहें।
इसी तरह सचिव पद पर नागेन्द्र श्रीवास ने निर्वाचित हुए। संरक्षक पद के  मनोज शर्मा को चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर ठाकुर, कोषाध्यक्ष के पद पर ई. जयन व सहसचिव के पद पर रघुनंदन सोनी निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजकुमार शाह, शेख असलम एवं नीलम पडवार चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *