मतदाताओं के पुर्नसत्यापन एवं नए मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु बीएलओ एवं ईएलसी कोऑर्डिनेटर,स्वीप नोडल अधिकारियों की बैठक संपन्न

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में तथा उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर के निर्देश पर आज वीडियो कांफ्रेसिंग से सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह द्वारा कोरबा जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों BLOs तथा शासकीय- अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों,उच्च शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यगणों, इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC क्लब के कोऑर्डिनेटर,स्वीप नोडल अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक ली गई।

Veerchhattisgarh

बैठक में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ से प्राप्त निर्देशानुसार एसआईआर (SIR) के दौरान अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में विभिन्न कारणों से सम्मिलित नहीं हो पाएं मतदाताओं को पुर्नसत्यापन एवं नए मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु विशेष अभियान (Special Drive) के तहत् सभी मतदान केंद्रों, शासकीय -अशासकीय हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी स्कूलों, महाविद्यालयों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित करने तथा घर-घर संपर्क करके नए युवा मतदाताओं तथा मतदाता सूची में जिनका नाम छूट गया हो ऐसे सभी मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में शामिल करने के उनका नाम मतदाता सूची में पंजीकरण किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

श्री सिंह ने सभी बूथ लेवल अधिकारी BLO, ईएलसी कोऑर्डिनेटर,स्वीप नोडल अधिकारियों से 17 वर्ष आयु से अधिक सभी विद्यार्थियों,युवाओं एवं नागरिकों को मतदान का महत्व बताते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने सभी तरह की मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की गतिविधियों,विशेष शिविर, आयोजित किए गए कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स, शॉर्ट वीडियो क्लिप, टेस्टमोनियल रिपोर्ट को जिला निर्वाचन कार्यालय स्वीप शाखा कलेक्टोरेट कोरबा में प्रेषित करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *