कौशल सिकुला : बुद्धिजीवी की परिभाषा.. क्या सम्मान और पुरस्कार लौटाते लोग बुद्धिजीवी हैं ?

वैसे एक बुद्धिजीवी की परिभाषा क्या है ?
जो बुद्धि से जीवन जिये , बुद्धि से रोटी खाए या बुद्धि के खेल दिखाए ?

क्या ऊँचे मकामों पर पहुंचा देश का इलीट वर्ग बुद्धिजीवी है ?
क्या समुचित फीस लेकर बड़े बड़े सेमिनारों में भाषण झाड़ता वर्ग बुद्धिजीवी है ?
क्या टुकड़े टुकड़े गैंगबाजों की पीठ पर खड़ा समाज बुद्धिजीवी है ?
क्या वामपंथ के गलियारों से निकला सामाजिक तंत्र बुद्धिजीवी है ?
या विश्वविद्यालयों के कॉफी हाउसों में बतियाता समाज बुद्धिजीवी है ?
या फिर कॉरपोरेट सैक्टर के ऊँचे बरामदों में लगदग पोशाकों में मंडराता वर्ग बुद्धिजीवी है ?

Veerchhattisgarh

कौन है बुद्धिजीवी ?
क्या स्वरा भास्कर , कोंकणा सेन , अरुंधति राय , वृंदा करात , शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जमात बुद्धिजीवी है ?
क्या शाहरुख खान जैसा फिल्मी दुनिया का गरियाता समाज बुद्धिजीवी है ?
जो बेटे का नाम तैमूर रखते हैं वे बुद्धिजीवी हैं ?
जिन्हें देश में डर लगता है , वे बुद्धिजीवी हैं ?
क्या नसीरूद्दीन और आमिर खान बुद्धिजीवी हैं ?

आज तक समझ नहीं आया ,,,
यह भी समझ नहीं आया कि यदि ऊपरी जमातें बुद्धिजीवी हैं , तो फिर वे क्या हैं जो पूरा जीवन वेदों , उपनिषदों , पुराणों के रहस्य खोजने में बिता देते हैं ?
वह भारती क्या है जो अपने पति मंडन मिश्र को पराजित होता देख , स्वयं आद्य शंकराचार्य को शास्त्रार्थ में पराजित कर देती है ?
वह सावित्री क्या है जो अपने बुद्धिकौशल से मृत पति सत्यवान को यमराज के पाश से छीन लाती है ?
जो रामायण , गीता और भागवत का आलोक फैलाने में लगे हैं , वे क्या है ?

और धरती का सीना चीरकर अपनी बुद्धि से जो किसान एक बीज से पेड़ उगाता है , चंद बीजों से खेत भर देता है , क्या वह बुद्धिजीवी नहीं है ?
जो जवान अपनी दिमागी रणनीतियों से युद्ध जीत जाता है , वह बुद्धिजीवी नहीं है ?
हमारा अतुल्य सैन्य बल अपनी अनंत क्षमता से दुश्मन के छक्के छुड़ाता है क्या वह बौद्धिक नहीं है ?

आज साफ कर दीजिए !
कौन है बुद्धिजीवी ?
क्या सम्मान और पुरस्कार लौटाते लोग बुद्धिजीवी हैं ?
क्या मोमबत्तियां लेकर जुलूस निकालते लोग बुद्धिजीवी हैं ?
या कन्हैया कुमार और राहिला शाहिद की जमात बुद्धिजीवी है ?
क्या दो पीरियड पढ़ाकर यूजीसी से ढाई लाख महीना तनख्वाह लेने वाला वर्ग बुद्धिजीवी है ?
या फिर एक लाख रुपये महीना पेंशन लेने वाला वर्ग बुद्धिजीवी है ?

बता दीजिए… आज बता ही दीजिये !
पसीना बहाकर धन कमाना क्यों बुद्धिवाद से नहीं जुड़ता , वातानुकूलित भवनों में बैठकर धन जुटाना क्यों बुद्धि से जुड़ जाता है ?
आज तक समझ नहीं आया…
काश कोई बताए कि श्रम क्यों नही नहीं है बुद्धि का पर्याय ?
सिर्फ सफेदपोशी ही बनकर रह गई बुद्धि का अवतार ??
क्यों ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *