विष्णु देव साय ने संभाली छत्तीसगढ़ की कमान,विजय शर्मा और अरुण साव बने डिप्टी सीएम

विष्णु देव साय ने आज बुधवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई गणमान्य नेता मौजूद रहे जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल थे। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने सीएम पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजय शर्मा और अरुण साव ने भी राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। रायपुर में राज्य में भाजपा के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद रविवार दोपहर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय के नाम की घोषणा की गई। उन्होंने हाल ही सम्पन्न राज्य विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा सीट पर कुल 87,604 वोटों से जीत दर्ज की थी।

विष्णु साय भाजपा के कद्दावर नेता रहें हैं। सीएम विष्णु देव साय का दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर क्षेत्रों में काफी प्रभाव है। उन्होंने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। इससे पहले पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में केंद्रीय खान, इस्पात राज्य मंत्री भी रहे।

सीएम विष्णु देव साय की शख्सियत

21 फरवरी 1964 को जन्मे साईं छत्तीसगढ़ के कुनकुरी क्षेत्र के कांसाबेल से सटे बगिया गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 1989 में बगिया से सरपंच के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में 1990 में निर्विरोध सरपंच चुने गए। उसी वर्ष, उन्हें तपकरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया। अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाते हुए वह 1999 में 13वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में चुने गये। विष्णु देव ने 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। बता दें कि हाल ही में सम्पन्न हुए छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 54 और कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *