विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ कोरबा द्वारा पौधारोपण एवं खिचड़ी भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन
कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा द्वारा न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फलदार एवं औषधीय गुणों से युक्त विभिन्न पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के संकल्प के साथ सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से न्यायाधीश श्री सुनील कुमार नंदे, तृतीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती मयूरा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही राज्य विधिक परिषद के अध्यक्ष श्री रविंद्र पाराशर विशेष रूप से उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में संघ के सचिव श्री सुनील यादव, उपाध्यक्ष श्री रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भगत, कोषाध्यक्ष श्री अमरनाथ कौशिक, जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता एवं सदस्य श्रीमती ममता दास उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त संघ के कार्यकारिणी सदस्यगण, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री बी.पी. मोदी, सम्मानित सदस्य श्री अब्दुल रहमान, श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, श्रीमती सुमन तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी राठौर, श्रीमती अंजू मिस्त्री, श्रीमती पूनम रंगारी, श्रीमती ज्योति वर्मा, श्री विनीत यादव, श्रीमती सरिता पांडे, श्री रवि कुमार शुक्ला, कुमारी काजल चौधरी, श्रीमती सरस्वती महत, श्री अखिलेश चंदेल, श्री सुरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
पौधारोपण के दौरान न्यायालय परिसर में आम, जामुन, नीम, आंवला तथा अन्य औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित अतिथियों एवं अधिवक्ताओं ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ की महिला उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भगत के सौजन्य से संघ कार्यालय में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस दौरान सभी अधिवक्ताओं एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन करते रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


