अनुसुईया उइके छत्तीसगढ़ की पहली महिला राज्यपाल.. अब देश की उपराष्ट्रपति… ? 

वर्तमान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल अगस्त 2022 में समाप्त होने वाला है, ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा ? कयास लगाए जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है।

राज्यपाल अनुसुइया उइके तीन दशक से ज्यादा का राजनीतिक अनुभव रखती हैं।

Veerchhattisgarh

उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्ष 1985 में वह पहली बार विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं। वर्ष 1988 और 1989 में उन्होंने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संभाला। वर्ष 200 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं। इस पद पर वह पांच वर्षों तक रहीं।

अनुसुइया उइके को आदिवासी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। आदिवासी महिलाओं में अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने की दिशा में उन्होंने बहुत काम किया है। आदिवासी महिलाओं की समस्याओं के समाधान में वह आरंभ से ही रुचि लेती रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *