इन लोंगो ने याद किया नही भगतसिंह को…?

मात्र 23 वर्ष की उम्र में हंसते-हंसते फांसी पर सरदार भगतसिंह का चढ़ जाना, देश के लिए त्याग की सर्वोच्च अवस्था है।कम ही लोगों को मालूम है कि fir में उनका नाम नही था और रजिस्टर के आधार पर उन्हें फांसी दी गई थी। आज उनकी जयंती पर लोग उन्हें याद कर रहें हैं। ऐसा वर्ग जिनको उनको याद करना चाहिए, उनके एक लाइन का बयान मीडिया में कही दिखाई नही दिया है।

देशभक्ति फिल्मों का निर्माण करके करोड़ों की की कमाई करने वाले बॉलीवुड ने भगत सिंह की जयंती को लेकर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नही की।

तेज-तर्रार कंगना राणावत का ट्विटर पर ट्वीट जरूर नजर आया।
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1310396789351088128?s=20
भाजपा व कुछ क्षेत्रीय दलों को छोड़कर अन्य राष्ट्रीय स्तर की पार्टी व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की तरफ से भी इस संबंध में ट्विटर पर या कही कोई बयान देखने को नही मिला।
.
कुछ दल के लोग इंकलाब के नाम पर याद कर भी रहें हैं तो पहले उन्हें भगतसिंह के बारे में पूरा पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को समझना चाहिए क्योंकि उनका विध्वंस भी सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में सबसे आगे निकल गए, ” मन की बात” में रविवार की सुबह ही उन्होंने भगतसिंह का जिक्र किया था।