भगवती देवी शर्मा जन्म शताब्दी वर्ष पर शक्ति कलश यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत

कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकाली जा रही शक्ति कलश यात्रा का कोरबा में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में गायत्री मंदिर के संरक्षक कमलेश मिश्रा, मुख्य पुजारी अशोक कुमार शुक्ला सहित राजकुमार देवांगन, अरुण कंवर, मनहरण यादव, रामलखन अग्रवाल, चंद्रा जी, चंडी यादव, रामकुमार साहू, संतरा बाई चंद्रा तथा बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने शक्ति कलश का पुष्प वर्षा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिनंदन किया।

Veerchhattisgarh

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवती देवी शर्मा का जीवन त्याग, सेवा, नारी जागरण और संस्कार निर्माण का प्रेरक उदाहरण है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार द्वारा देशभर में शक्ति कलश यात्रा निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।

कार्यक्रम में उपस्थित भक्तजनों ने शक्ति कलश के दर्शन कर समाज में सद्भाव, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। श्रद्धालुओं ने यात्रा के माध्यम से जन-जन तक सकारात्मक विचारों और युग निर्माण के संदेश को पहुंचाने के लिए गायत्री परिवार के प्रयासों की सराहना की।

कोरबा में शक्ति कलश यात्रा के आगमन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे श्रद्धाभाव के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। कोरबा में 2 दिनों के बाद यह यात्रा रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *