केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने हिंद एनर्जी पर जांच के आदेश दिए

बिलासपुर, 19 जून 2026। श्रमिकों के EPF और ESIC से जुड़े कथित अनियमितताओं की शिकायत पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने M/s Clean Coal Enterprises Pvt. Ltd. एवं Hind Energy & Coal Benefication Pvt. Ltd. के खिलाफ जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता अंकित सिंह द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के संतुष्ट सेल सहित विभिन्न केंद्रीय अधिकारियों को भेजे गए दस्तावेजों के आधार पर मामला संबंधित विभागों को भेजा गया। श्रम मंत्रालय के निर्देश के बाद EPFO और ESIC अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
शिकायत में कंपनी पर श्रमिकों के PF एवं ESI अंशदान में कथित अनियमितता तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *