BJP की बागडोर लोकप्रिय गोपाल मोदी के हाथों सौंपने के मायने.. क्या बोले गोपाल मोदी..?

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कर्मठ गोपाल मोदी पर विश्वास जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष पद का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके वर्षों के संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने यह निर्णय लिया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका में श्री मोदी ने अपनी सेवाएं दी है। वे कुशल नेतृत्वकर्ता के तौर पर जाने जाते हैं।

ये लिंक भी पढ़ें.. सुरेंद्र किशोर : आंतरिक पलायन.. एन.आर.सी.-एन.पी.आर.के बिना भारत वर्तमान स्वरूप में नहीं बचेगा https://veerchhattisgarh.in/?p=26164

Veerchhattisgarh
*
चुनावी माहौल में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में लोकप्रिय गोपाल मोदी निपुण माने जाते हैं, यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताया है।

गोपाल मोदी के जिलाध्यक्ष बनने से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में भी एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। उनके अनुभव और संगठनात्मक दक्षता का पार्टी को लाभ अब सही मायनों में मिलेगा और कार्यकर्ताओं के बीच एकता और समर्पण की भावना को और अधिक बल मिलेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके कुशल नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह है, और पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनके अनुभव और रणनीतिक कौशल पर पूर्ण विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में गोपाल मोदी ने कहा, पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मेरी प्राथमिकता नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना और संगठन में बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा। भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। 

उनके इस संकल्प से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी जिले में नए आयाम स्थापित करेगी और आगामी चुनावों में और भी मजबूती से उभरेगी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठनात्मक मजबूती के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्री गोपाल मोदी को भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के अनुमोदन से की गई है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और आगामी चुनावों की दृष्टि से कार्य को गतिशील बनाने हेतु यह नियुक्ति अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि श्री गोपाल मोदी के नेतृत्व में कोरबा जिला संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

जिन वरिष्ठ नेताओं को प्रतिलिपि प्रेषित की गई है:

  1. मा. शिवप्रकाश जी, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री
  2. मा. किरण सिंह देव जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़
  3. मा. नितिन नवीन जी, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़
  4. मा. अजय जामवाल जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
  5. मा. पवन साय जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन)
  6. भाजपा जिला अध्यक्ष कोरबा

यह नियुक्ति भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर से विधिवत जारी की गई है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, श्री गोपाल मोदी को उनकी संगठन क्षमता, कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति के बाद जोश और नई ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *