पंकज कुमार झा : फिर कांग्रेस के एक नेता का भारत विरोधी, देशद्रोही बयान!.. Indian National Congress – Chhattisgarh को जवाब देना चाहिये

आप तय मानिये, कांग्रेस का लगभग हर कार्यकर्ता एक पोटेंशियल देशद्रोही है। और अगर वे मतांतरित आदि हों, तब तो करेला पर नीम चढ़ा जानिये।

अगर ऐसे लोग कभी देशहित की बात करते दिखें भी तो उनकी विवशता आप उनके चेहरे या हावभाव से समझ जायेंगे। विशेषकर युद्ध की सी स्थिति में तो ये चलते-फिरते बम से कम नहीं होते। कब आपको गच्चा दे दें, आप समझ नहीं सकते।

Veerchhattisgarh

याद कीजिए, चीन से जब गतिरोध उत्पन्न हुआ था, तब कांग्रेसियों ने क्या किया था? सीधे तौर पर भारत के मुख्य विपक्ष ने देश के सरेंडर होने की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। बकायदा हैशटैग आदि चला कर कांग्रेस ने भारत के सरेंडर होने की बात कही थी।

भारत के समर्पण की सार्वजनिक घोषणा करते हुए तब नारे तक बनाये थे, वह भी भाजपा के ऐतिहासिक पवित्र नारे की भौंडी नकल करते हुए – जहां सरेंडर हुए नरेन्दर, वह गलवान हमारा है। बाकी, चीन से कांग्रेस का आधिकारिक एमओयू, गतिरोध के समय चोरी छिपे Rahul Gandhi का चीनी राजनयिक से मिलना समेत दर्जनों पुष्ट उदाहरण तो हैं ही।

नयी बात यह है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक UD Minj ने साफ-साफ यह घोषणा कर दी है कि अगर पाकिस्तान से लड़ाई का सोचा भारत ने तो भारत की हार सुनिश्चित है। मिंज ने एक दूसरे राहुल, राहुल देव की तर्ज पर बड़े ही हिकारत से यह भी कहा है कि भारत के जो भी युवा, पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहते हैं उन्हें अग्निवीर बना कर सीमा पर भेज दिया जाय।

क्या ही कहा जाय? Indian National Congress – Chhattisgarh को जवाब देना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *