सतीश चंद्र मिश्रा : मोदी ने भारत के लिए पूरी दुनिया का मौसम बदल डाला है

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय विजय के पश्चात् जो नज़ारा दुबई के मुख्य बाजारों और सड़कों पर दिखाई दिया, उसे देखकर दुबई के बजाय दिल्ली का भ्रम हो रहा था।


इस अविस्मरणीय रात्रि को दुबई की सड़कों पर हो रहे अभूतपूर्व जश्न में भारतीय तिरंगे के साथ लहराता यूएई का तिरंगा जो संदेश दे रहा था, उस पर बहुत कम चर्चा हो रही है।
यह नज़ारा बता रहा था कि, पिछले दस वर्षों के दौरान पीएम मोदी और उनकी “टीम इंडिया” ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के मैदान में कैसी अभूतपूर्व पारी खेली है और खेल रही है। मोदी ने भारत के लिए पूरी दुनिया का मौसम बदल डाला है।
नई पीढ़ी को ज्ञात करवा दूं कि, पहले दुबई की सड़कों पर ऐसा नजारा पाकिस्तान की जीत और भारत की पराजय पर देखा जाता था।

Veerchhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *