आज पूर्णिमा : माह में 1 बार..कब-क्या करें आज ?

आध्यात्म जगत से जुड़े कपिल व्यास  ज्योतिष के क्षेत्र में लंबे अरसे तक जुड़े रहें और उसके बाद आध्यात्म जगत की ओर आकर्षित हुए। समय -समय पर वे  अपने से जुड़े लोगों को मार्गदर्शन करते रहतें हैं।

 आज पूर्णिमा है और चंद्र से शीतलता भरे जीवन के रास्ते पर चलने के लिए उनका मानना है कि शिव-गौरी पूर्णिमा पूजन चन्द्रमा को बिना उबला दूध और जल मिलाकर अर्ध्य देनाा चाहिए और चन्द्रमा को देखते हुए, सतत शिव-गौरी मन्त्र का जप करने के बाद चन्द्र मन्त्र का जप करना चाहिए। आगे वे कहते है कि आज कुलदेवीं को चावलों की खीर का भोग लगाएं।
एक पात्र में जल रख ,चन्द्रमा की रोशनी में रख दे, उस जल को स्वेत वस्त्र से ढक दे और फिर नित्य उस जल को पिए। पानी कम होने पर ओर उसमें जल मिला दे।
इसके कई काफी लाभ है, विशेषकर लाभ आर्थिक और मानसिक तौर पर मिलता है।
वे कहतें हैं कि चंद्रदेव को अर्ध्य चांदी के पात्र में देना चाहिए और अगर आपके पास चांदी का पात्र नहीं है तो जिस पात्र में आप अर्ध्य दे रहे हैं, उसमें चांदी का एक गोल टुकड़ा या कोई चांदी का उपयोग नहीं किया गया आभूषण डाल कर अर्ध्य देना चाहिए। हर पूर्णिमा ऐसा करना चाहिए। जब भी अर्ध्य दें, चंद्र का होरा देखकर ही देना चाहिए। कोरबा लोकेशन में पूर्णिमा आज सुबह 9:41 से कल सुबह 10:54 तक है और चंद्र का होरा रात 11:59 से 1:25 तक रहेगा।