चीतल का शिकार.. आरोपी गिरफ्तार…
छत्तीसगढ़ सरकार वन्य प्राणियों के संरक्षण की दिशा में लगातार कार्यवाही कर रही है, बावजूद इसके शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। लंबे अरसे से मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगलों में वन्य जीवों का शिकार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेंदुए का शिकार करने को लेकर हुए बड़े बवाल थम नहीं पाया था कि अब चीतल के शिकार का मामला सामने आया है। अचानकमार टाइगर रिजर्व के जंगलों से आए दिन वन्यजीवों के शिकार औऱ हरे-भरे पेड़ो के अवैध कटाई की शिकायत लगातार मिलते रहती है।कल इसी तरह की शिकायत के बाद वन विभाग के अमले ने छापेमार कार्रवाई करते हुए टीम ने शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही वन क्षेत्र में शिकारियों द्वारा वन्यजीव का शिकार कर उसे खाने की तैयारी की जा रही थी। मुखबिर से वन्यजीव के शिकार की जानकारी मिलने पर एटीआर की उपसंचालक विजया रात्रे को मिली, जिसके बाद फॉरेस्ट टीम ने सुरही के एक घर मे दबिश दी। जहां चीतल के शिकार के बाद उसे पकाने की तैयारी की जा रही थी। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो चीतल का पका हुआ मांस, शिकार में प्रयुक्त औजार, छोटे-बड़े तार के फंदे, कुल्हाड़ी आदि जब्तकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
