केजरीवाल तिहाड़ में.. कांग्रेस का हाथ! अब विरोध क्यों..?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने शराब घोटाले में हिरासत में लिया था और न्यायालय के निर्देश पर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है।

Veerchhattisgarh

अभी तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेता कांग्रेस केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। लेकिन यह भी आश्चर्य की बात है कि शराब घोटाला मामले में कांग्रेस ने ही केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दो साल पहले 3 जून, 2022 को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त के सामने शराब नीति को लेकर शिकायत की थी। कांग्रेस ने उस समय शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया पर शेयर भी की थी और जांच शुरू होने पर अपनी प्रसन्नता भी जाहिर की थी।


उल्लेखनीय है कि इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अजय माकन, संदीप दीक्षित, अल्का लांबा और सुप्रिया श्रीनेत्र ने प्रेस वार्ता में आप के केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए थे। कांग्रेस नेताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन चुनावी गठबंधन के कारण कांग्रेस आज आप पार्टी के साथ मंच साझा कर रही है और केजरीवाल की गिरफ्तारी का श्रेय लेने से बच रही है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस की मजबूरी पर सवाल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *