Apple की 8 उत्पादन इकाई भारत में हुई शिफ्ट..

लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के बीच कई बड़ी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चीन से हटाकर भारत में शिफ्ट कर रही हैं। इससे चीन को बड़ा झटका लगना तय है। भारत के साथ विवाद के बीच चीन कई बड़े देशों के निशाने पर है।

Veerchhattisgarh

भारत को अमेरिका , ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, रूस और जापान जैसे देशों का साथ मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज बताया कि एप्पल की आठ कंपनियां चीन को छोड़कर भारत में आ चुकी हैं।

प्रसाद ने कहा कि भारत उत्पादन का हब बन रहा है। भारत बड़े विनिर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है और ग्लोबल मैन्युफैक्चरर इकोसिस्टम यह महसूस कर रहा है कि इसे चीन के अलावा अन्य स्थानों पर भी होना चाहिए।