सुरेंद्र किशोर : चंद्रास्वामी ने मार्गरेट थैचर के प्रधान मंत्री बनने की सही सही भविष्यवाणी कर दी थी
बागेश्वर धाम सरकार स्वामी धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों लंदन में हैं।
गोरे लोगों को भी प्रभावित कर रहे हैं।
पर, तात्रिंक चंद्रास्वामी तो सत्तर के दशक में ही मार्गरेट थैचर को प्रधान मंत्री बनने की सही -सही भविष्यवाणी करके लंदन में अपनी तंत्र विद्या की धाक जमा चुके थे।

विदेश सेवा के पदाधिकारी कुंवर नटवर सिंह सन 1975 में लंदन में भारत के उच्चायुक्त थे।
उन्होंने अपनी पुस्तक ‘‘वाकिंग विथ द लायन्स…..’’में इसका विवरण लिखा है।
नटवर सिंह की मदद से चंद्रा स्वामी मार्गरेट थेचर से मिले थे।
मिलने के बाद मार्गरेट थैचर ने, जो उन दिनों प्रतिपक्षी दल की नेता थीं,चंद्रास्वामी को सिद्ध पुरुष मान लिया।
थैचर से मुलाकात का विवरण देते हुए नटवर सिंह लिखते हैं–चंद्रा स्वामी ने एक कागज मंगवाया।
उस पर ऊपर से नीचे तक और दाएं से बाएं तक लकीरें खींच दीं।
इसके बाद चंद्रा स्वामी ने थैचर को कागज के पांच टुकड़े दिए।
सभी पर सवाल लिखकर अच्छी तरह मोड़ कर कागज पर बने खांचों में रखने को कहा।
चंद्रास्वामी ने ध्यान लगाया और थैचर से कोई एक सवाल खोलकर मन ही मन पढ़ने को कहा।
फिर चंद्रास्वामी ने बता दिया कि सवाल क्या था।
नटवर सिंह ने अंग्रेजी में अनुवाद करके थैचर को समझाया।
सवाल बिलकुल सही था।
अन्य सवाल भी चंदा स्वामी जान गए थे।
थैचर को यह सब चमत्कार लगा।
