स्वदेशी भाषा को बढ़ावा देने अंग्रेजी पर प्रतिबंध

इसके अनुसार सरकारी कामकाज में अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ब्रिटेन और अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। प्रधानमंत्री मेलोनी की “ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी” ने नया कानून प्रस्तुत किया है। इसके अनुसार सरकारी कामकाज में अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।

Veerchhattisgarh

इटली की चैंबर ऑफ डेप्युटीज (लोअर हाउस) में फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया। इसका प्रधानमंत्री ने समर्थन किया। इस कानून में किसी भी विदेशी भाषा के उपयोग नहीं करने के बारे में बात की गई है, लेकिन यह विशेष रूप से एंग्लोमेनिया या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग पर केंद्रित है। इसमें कहा गया है कि विदेशी भाषा का इस्तेमाल देश की भाषा इतालवी को अपमानित करता है। ऐसे समय में यह और भी बुरा है जब ब्रिटेन अब यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। इस कानून पर अब संसद में बहस होगी। यह कानून आधिकारिक दस्तावेजों में अंग्रेजी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *