दूरदर्शन के मेगा शो ‘स्वराज’ को कैबिनेट के साथ देखा PM मोदी ने.. लोग Netflix और HBO की पीरिऑडिक वेब सीरीज भूल जाएंगे

दूरदर्शन में 14 अगस्त से मेगा शो शुरू हो गया है। इस शो का नाम है ‘स्वराज’ जिसमे भारत के प्रारंभिक इतिहास से लेकर मॉर्डन हिस्ट्री तक की गौरव गाथा का चित्रण होगा। भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के अमृत महोत्स्व के तहत Swaraj Show का प्रसारण शुरू किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ दूरदर्शन के नए सीरियल ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। स्वराज एक 75 एपिसोड का धारावाहिक है जो स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास और भारतीय इतिहास की अनसुनी और अनकही कहानियों को प्रस्तुत करता है।

Veerchhattisgarh

***

स्वराज! यह शब्द मोहिनी ग्रुप के शुरुआती दिनों में टोपियों पर लिखा देखा होगा। ख़ैर।
बात दूरदर्शन के स्वराज की है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी दूरदर्शन के स्वराज में शामिल होने के लिए प्रीमियर सक्रीनिंग में शामिल हुए।
दूरदर्शन अपने आंगन में भारतवर्ष की गाथा सुनाएगा। इसे हिंदी के साथ तमिल, तेलगु, कन्नड, मलयालम, मराठी, गुजराती, ओडिया, बंगाली औऱ असमी भाषाओं में डब किया गया है। इसे  ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ टाइटल में दर्शकों के बीच भेजा जाएगा। बहुचर्चित धारावाहिक भारत के 15वीं शताब्दी के ऐतिहासिक पन्नों को पलटेगा और विजुअल्स के सहारे गौरवशाली पलों व ब्रितानी और मुगलों के अत्याचारों को वर्तमान पीढ़ी के समक्ष रखेगा। उन नायकों को दर्शकों के बीच लेकर आएगा, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं या इतिहास के पन्नों में सीमित दायरे में रखा गया।
75 एपिसोड वाले सीरियल का ट्रेलर इम्प्रेसिव है। हर रविवार रात नौ बजे डीडी नेशनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। पीएम मोदी जी अपने मंत्रिमंडल के साथ इसे देखा।
यक़ीनन! इस धारावाहिक को बनाने में भारत सरकार ने योगदान किया है। ताकि लोगों को मालूम चल सके। कि भारत में सिर्फ़ एक ही परिवार न हुआ है जो देश की स्वतंत्रता में खड़ा था। ऐसे बहुतेरे नायक है जिन्हें साजिशन अंधेरे में रखा, लोगों से परिचय न होने दिया।
यह सीरियल दर्शकों के मन पर दूरदर्शन के अतीत की भांति छाप छोड़ेगा। इससे अन्य निर्माताओं को प्रेरणा मिलेगी। वे दूरदर्शन पर पुनः लौटेंगे।
-ओम लवानिया प्रोफेसर
**


दूरदर्शन की इमेज ऐसी बन गई है कि देश के युवा और यहां तक की बुजुर्ग भी इस चैनल में आने वाले शोज से बोर हो जाते हैं लेकिन जिन लोगों ने ‘स्वराज’ का ट्रेलर और पहला शो देख लिया है वो Netflix और HBO की पीरिऑडिक वेब सीरीज को भूल जाएंगे।

 

 

दूरदर्शन ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ नाम के एक मेगा ऐतिहासिक शो का प्रसारण कर रहा है। शो को और लोकप्रिय बनाने के क्रम में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में  इसका प्रोमो लॉन्च किया था।

स्वराज में टोटल 75 एपिसोड होंगे
दूरदर्शन के नए शो ‘स्वराज’ में 15वीं शताब्दी के बाद से देश की आज़ादी तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दर्शाता गया है। यह टीवी शो में उन महान नायकों के जीवन और बलिदान गौरवगाथा का चित्रण किया गए है. साथ ही ‘स्वराज’ भारतीय इतिहास के ऐसे कई पहलुओं को जीवंत करेगा, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। इस शो में टोटल 75 एपिसोड होंगे जिसे हर एक एपिसोड में अलग-अलग घटनाओं और उस वक़्त के महानपुरुषो और महिलाओं की गौरव गाथा बताई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *