स्वतंत्र भारत में पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं.. नारी सशक्तिकरण की दिशा में मोदी सरकार का मास्टरस्ट्रोक
नारी शक्ति की अस्मिता, शक्ति की प्रतीक उसकी साड़ी भी होती है। ऐसा ही कुछ मोदी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार के मध्य देशवासियों को दिखाई दिया, जब 11 महिला नेत्रियों ने परंपरागत परिधान साड़ी में अपने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

इसके पूर्व में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने 6 महिलाओं को केंद्रीय राजनीतिक परिदृश्य में स्थान दिया था, जो स्वतंत्र भारत में पहली बार हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुराने ढर्रे पर चलने के स्थान पर देश की पहली महिला रक्षामंत्री के रूप में देश के रक्षा की कमान निर्मला सीतारमण के हाथों में देकर महिलाओं की नेतृत्व शक्ति पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए निर्मला सीतारमण देश को देश के प्रथम पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री के रूप में चुना और वे इस मोर्चे पर खरी भी उतरीं।
इससे स्पष्ट है कि ऐसा करके प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सशक्तिकरण का एक मजबूत संदेश दिया।
देश की आधी आबादी महिलाओं की है और उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से मोदी सरकार ने देश में महिलाओं की बड़ी संख्या को मूलभूत सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सुविधाओं से लैस किया है।
अब घरेलू मोर्चे के साथ ही राष्ट्रीय परिदृश्य की राजनीति में मंत्रिमंडल के विस्तार में तो इस बार देश की आधी आबादी की हिस्सेदारी काफी बढ़ाया गया है। मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान बुधवार को मंत्रियों के शपथ दौरान भारतीय नारी शक्ति की झलक भी दिखाई दी। मोदी मंत्रिमंडल में जिन 11 महिलाओं को जगह दी गई है,वे सभी शपथ लेने साड़ी पहनकर पहुंचीं।
2014 में मोदी सरकार ने 7 महिलाओं को जगह दी जबकि 2019 में 6 महिलाओं को शामिल किया गया था। नए मंत्रिमंडल के विस्तार में अबकि बार सर्वाधिक 11 महिलाओं को शामिल किया गया है।
दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि इसमें प्रोफेशनल्स को अधिक महत्व दिया गया है।


