जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद में लगेंगे 4 प्लांट…हुआ MOU.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में सोमवार को प्रदेश में एथेनॉल निर्माण के लिए 508 करोड़ के चार प्रस्तावों पर एमओयू  किए गए। 117500 किलोलीटर एथेनॉल निर्माण का वार्षिक टारगेट इन इकाइयों के होगा। जिसके लिए हर वर्ष लगभग 3 लाख 50 हजार टन धान की जरूरत होगी। एथेनाल निर्माण के लिए 2 इकाइयां मुंगेली में और 1-1 इकाई जांजगीर और महासमुंद जिले का चयन किया गया है। प्रदेश में इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।