15 अक्टूबर से सजेगा माँ मड़वारानी का दरबार, ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

माँ मड़वारानी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के लिए ऑनलाइन ज्योति कलश पंजीकरण शुरू

कोरबा। माँ मड़वारानी दाई के भक्तों के लिए शारदीय नवरात्रि 2026 को लेकर ज्योति कलश प्रज्वलित कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माँ मड़वारानी मंदिर पहाड़ ऊपर स्थित मूल कलमी पेड़ स्थल पर नवरात्रि के दौरान ज्योति कलश प्रज्वलित कराने के इच्छुक श्रद्धालु अब घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

 

Veerchhattisgarh
माँ मड़वारानी मंदिर समिति के सचिव विनोद साहू ने बताया कि आगामी शारदीय (क्वार) नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्योति कलश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण के बाद श्रद्धालुओं को रसीद भी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट maamadwaranimandir.com पर जाकर ज्योति कलश पंजीकरण करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा से दूर-दराज के श्रद्धालुओं को भी माँ के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित करने का अवसर मिलेगा।

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में ज्योति कलश प्रज्वलित कराने तथा माँ मड़वारानी दाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ज्योति कलश पंजीकरण में सहायता के लिए श्रद्धालु 7987239137, 9406132712 एवं 9406344024 पर संपर्क कर सकते हैं। मंदिर से जुड़ी जानकारी एवं दिव्य दर्शन के लिए समिति के सोशल मीडिया माध्यमों से भी जुड़ा जा सकता है।

जय माँ मड़वारानी दाई। जय माता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *