बालको : मालिक अनिल अग्रवाल की नैय्या विजय बाजपेयी डुबायेंगे..! अडानी से प्रतिस्पर्धा के दौर में..

कोरबा। जनसंपर्क अधिकारी कंपनी की प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता और बाजार में पहचान को मजबूत बनाता है। उसके प्रभावी संचार और सकारात्मक जनसंपर्क के कारण कंपनी की साख बढ़ती है, ग्राहकों का विश्वास मजबूत होता है और कंपनी के समग्र विकास एवं उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है।

समाचार पत्रों एवं न्यूज पोर्टलों को प्रेस नोट जारी कर कंपनी के उत्थान में जनसंपर्क अधिकारी की भूमिका

जनसंपर्क विभाग द्वारा समय-समय पर समस्त समाचार पत्रों, न्यूज पोर्टलों तथा अन्य मीडिया संस्थानों को प्रेस नोट जारी करना कंपनी के प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण का प्रभावी माध्यम है। प्रेस नोट के माध्यम से कंपनी की उपलब्धियों, नई योजनाओं, उत्पादों, सेवाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों, पुरस्कारों, आयोजनों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी आम जनता तक विश्वसनीय रूप में पहुंचती है।

Veerchhattisgarh

जब समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पोर्टलों में कंपनी से संबंधित सकारात्मक समाचार प्रकाशित होते हैं, तो कंपनी की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इससे ग्राहकों, निवेशकों, व्यापारिक साझेदारों तथा आम जनता का कंपनी पर विश्वास मजबूत होता है। साथ ही कंपनी की ब्रांड पहचान का विस्तार होता है, जिससे नए ग्राहकों और व्यावसायिक अवसरों में वृद्धि की संभावना बढ़ती है।

प्रेस नोट संकट या विवाद की स्थिति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही एवं तथ्यात्मक जानकारी समय पर मीडिया तक पहुँचाकर अफवाहों और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकता है, जिससे कंपनी की साख सुरक्षित रहती है।

इस प्रकार, समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टलों को नियमित एवं प्रभावी प्रेस नोट जारी करना कंपनी की सकारात्मक छवि बनाने, जनविश्वास बढ़ाने, ब्रांड प्रचार करने तथा कंपनी के समग्र विकास और उत्थान में जनसंपर्क अधिकारी का एक महत्वपूर्ण दायित्व है।

भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की कार्यप्रणाली एवं बालको के जनसंपर्क अधिकारी विजय बाजपेयी द्वारा प्रेस नोट जारी करने में समानता और पारदर्शिता का पालन नहीं किया जा रहा है, तो क्या श्री बाजपेयी जानबूझकर बालको मालिक अनिल अग्रवाल के विरुद्ध असंतोष का वातावरण निर्मित करना चाहते हैं..?

बालको के जनसंपर्क विभाग के द्वारा “वीर छत्तीसगढ़” को आरंभ से ही कंपनी की उपलब्धियों, नई योजनाओं, उत्पादों, सेवाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों, पुरस्कारों, आयोजनों तथा महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी प्रेस नोट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता रहा है।

जिस प्रकार का व्यवहार करते हुए वर्तमान में श्री विजय बाजपेयी के द्वारा  ” वीर छत्तीसगढ़ ” के साथ करते हुए कंपनी की गतिविधियों, सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों तथा विभिन्न उपलब्धियों से संबंधित प्रेस विज्ञप्तियों को उपलब्ध कराने से रोका गया है, वह कंपनी की साख को धूमिल करने वाली है।

प्रश्न उठता है कि क्या चुनकर ही बालको के प्रेस नोट पत्रकारों और समाचार संस्थानों तक ही सीमित रखे जाएंगे..?

प्रश्न उठता है कि क्या “वीर छत्तीसगढ़” के अलावा अन्य पत्रकारों के साथ भी इस तरह का भेदभाव किया जा रहा है ?

स्पष्ट है कि, इससे न केवल सूचना के समान वितरण पर प्रश्नचिह्न लग रहा है, बल्कि बालको प्रबंधन की निष्पक्षता भी प्रभावित हो रही है।

किसी भी भी बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान का जनसंपर्क विभाग मीडिया के साथ समन्वय और विश्वास का सेतु होता है। यदि सूचना वितरण में पक्षपात या भेदभाव की भावना दिखाई देती है, तो इससे कंपनी की सार्वजनिक छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में सभी कॉर्पोरेट संस्थान सभी पत्रकारों और मीडिया संस्थानों के साथ समान व्यवहार करते हैं। सूचना के आदान-प्रदान में पारदर्शिता और निष्पक्षता ही कंपनी की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।

बालको में पूर्व में भी जनसंपर्क विभाग में लोग रहे हैं लेकिन संभवतः किसी ने इस तरह से किसी समाचार संस्थान के साथ ऐसा नहीं किया।

श्री विजय बाजपेयी से पूर्व अनेक वरिष्ठ भी जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके और उनके द्वारा मीडिया संस्थानों के साथ सहयोगी रुख अपनाया गया और सबसे बड़ी बात श्री बाजपेयी कई वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में रह चुके हैं। इन वरिष्ठ अधिकारियों में श्री दीपक पाचपोर, श्री प्राणनाथ मिश्रा भी हैं, जिन्होंने "वीर छत्तीसगढ़" को नियमित रूप से स्तंभ में सार्थक विषयों पर लेखन सामग्री उपलब्ध कराई।

श्री विजय बाजपेयी से पूर्व अनेक वरिष्ठ भी जनसंपर्क विभाग में अपनी सेवाएं दे चुके और उनके द्वारा मीडिया संस्थानों के साथ सहयोगी रुख अपनाया गया और सबसे बड़ी बात श्री बाजपेयी कई वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में रह चुके हैं। इन वरिष्ठ अधिकारियों में श्री दीपक पाचपोर, श्री प्राणनाथ मिश्रा भी हैं, जिन्होंने “वीर छत्तीसगढ़” को नियमित रूप से स्तंभ में सार्थक विषयों पर लेखन सामग्री उपलब्ध कराई।

श्री विजय बाजपेयी से पूर्व उनसे भी कम उम्र के, कम अनुभव के लोगों में मानसी चौहान, श्री प्रखर सिंग पदस्थ रहे लेकिन उनके द्वारा भी इस तरह का नकारात्मक वातावरण निर्मित नहीं किया गया।

पूर्व में “वीर छत्तीसगढ़” का नाम बालको जनसंपर्क विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले प्रेस विज्ञप्ति जारी करने की सूची में था, लेकिन श्री बाजपेयी ने जानबूझकर मेल आईडी की सूची से “वीर छत्तीसगढ़” का नाम हटाया और व्हाट्सएप पर भी प्रेस नोट भेजना बंद कर दिया।

श्री विजय बाजपेयी को पूर्व में कॉल करने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, तब उनके 5 जून 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर सादर अभिवादन के शब्दों के साथ व्हाट्सएप मैसेज करने पर बिना किसी औपचारिकता, बिना किसी अभिवादन के 3  रूखे शब्दों में जवाब दिया " भेज देते हैं। "

श्री विजय बाजपेयी को पूर्व में कॉल करने पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, तब उनके 5 जून 2026 को उनके व्हाट्सएप नंबर पर सादर अभिवादन के शब्दों के साथ व्हाट्सएप मैसेज करने पर बिना किसी औपचारिकता, बिना किसी अभिवादन के 3  रूखे शब्दों में जवाब दिया ” भेज देते हैं। “

इस जवाब के बाद भी उनके द्वारा आज दिनांक तक “वीर छत्तीसगढ़” को कोई प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग की ओर से उपलब्ध नहीं कराया गया। कई अवसरों पर श्री विजय बाजपेयी से भेंट हुई और याद दिलाने पर उनका नपातुला जवाब मिला ” भेज देते हैं। ”

यदि इन तथ्यों पर बालको प्रबंधन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया, तो कंपनी और मीडिया के बीच संबंधों में दूरी बढ़ सकती है। ऐसी परिस्थितियों में अंततः कंपनी की प्रतिष्ठा ही धूमिल होती है।

उल्लेखनीय है कि श्री प्रखर सिंग के बाद बाजपेयी के हाथों में जनसंपर्क विभाग की बागडोर आने के बाद से “वीर छत्तीसगढ़” को प्रेस नोट भेजना बंद कर दिया गया।

◆अडानी समूह के एल्युमिनियम उद्योग में प्रवेश से बालको के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।अब तक भारतीय एल्युमिनियम बाजार में वेदांता और हिंडाल्को का दबदबा रहा है।अडानी के आने से बाजार में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा शुरू होगी। ऐसे में बालको जनसंपर्क विभाग में इस प्रकार की सेवाएं जारी रही तो कंपनी की साख पर इसका किस प्रकार दुष्प्रभाव पड़ेगा, सहज ही इसका अनुमान लगाया जा सकता है।

प्रेस नोट संकट या विवाद की स्थिति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सही एवं तथ्यात्मक जानकारी समय पर मीडिया तक पहुँचाकर अफवाहों और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण रखा जा सकता है, जिससे कंपनी की साख सुरक्षित रहती है।

उल्लेखनीय है कि बालको, वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में संचालित देश की प्रमुख एल्युमिनियम उत्पादक कंपनियों में से एक है। ऐसे में जनसंपर्क व्यवस्था को लेकर कंपनी प्रबंधन द्वारा स्पष्ट और संतुलित रुख अपनाए जाने की अपेक्षा है।

अडानी की एंट्री से एल्युमिनियम उद्योग में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, जनसंपर्क की भूमिका होगी निर्णायक

अडानी समूह के एल्युमिनियम उद्योग में प्रवेश के साथ ही भारतीय एल्युमिनियम बाजार में प्रतिस्पर्धा का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। अब तक इस क्षेत्र में वेदांता और हिंडाल्को का दबदबा रहा है, लेकिन अडानी के आने से बाजार त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा की ओर बढ़ेगा। ऐसे माहौल में कंपनियों के लिए केवल उत्पादन और गुणवत्ता ही नहीं, बल्कि जनसंपर्क और कॉर्पोरेट छवि भी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बनेंगे।

प्रतिस्पर्धा बढ़ने पर बालको को अपनी विश्वसनीयता और साख बनाए रखने के लिए जनसंपर्क तंत्र को और अधिक सशक्त बनाना होगा। जनसंपर्क विभाग में कार्यरत अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और पेशेवर तरीके से नहीं करते, तो इसका सीधा असर कंपनी की प्रतिष्ठा पर पड़ सकता है।

संकट अथवा विवाद की स्थिति में प्रेस नोट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। समय पर मीडिया को सही, प्रमाणिक और तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराकर अफवाहों एवं भ्रामक खबरों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है। इससे कंपनी की सकारात्मक छवि बनी रहती है और हितधारकों का विश्वास भी मजबूत होता है।

आने वाले समय में एल्युमिनियम उद्योग में प्रतिस्पर्धा केवल उत्पादन क्षमता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि प्रभावी जनसंपर्क, त्वरित सूचना प्रबंधन और पारदर्शी संवाद भी कंपनियों की सफलता तय करने वाले प्रमुख कारक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *