7 जुलाई जन्मदिन विशेष : गोपाल मोदी होने के मायने, सादगी, स्पष्टवादिता और जनसेवा का पर्याय
कोरबा। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी का सहज व्यक्तित्व, स्पष्टवादिता और जनहित के प्रति समर्पण उन्हें क्षेत्र की राजनीति में एक अलग पहचान दिलाता है।
राजनीति केवल पद और प्रतिष्ठा का नाम नहीं, बल्कि विश्वास, संवेदनशीलता और जनता के प्रति उत्तरदायित्व का दूसरा नाम है। ऐसे ही व्यक्तित्व के धनी हैं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिनकी पहचान उनके सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और जनहित के प्रति अडिग प्रतिबद्धता से बनी है।
.
.गोपाल मोदी चेहरे के पीछे का चेहरा.. और लोग “अंटी का पैसा ढीला हो रहा है..” https://veerchhattisgarh.in/?
.साथ और विश्वास जैसे राम बलराम https://veerchhattisgarh.in/?

वे उन नेताओं में नहीं हैं जो हर मंच पर आक्रामकता का प्रदर्शन करें। सार्वजनिक जीवन में उनका व्यक्तित्व शांत, सौम्य और सहज दिखाई देता है। लेकिन जो लोग उन्हें निकट से जानते हैं, वे बताते हैं कि जब किसी जनसमस्या का प्रश्न सामने आता है, तब वे सत्ता पक्ष का हिस्सा होने के बावजूद शासन और प्रशासन के समक्ष पूरी स्पष्टता और दृढ़ता से जनता का पक्ष रखते हैं। उनकी यही बेबाकी उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है।

सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास जैसे विषयों पर उनकी सक्रियता लगातार दिखाई देती है। वे मानते हैं कि जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व जनता की अपेक्षाओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना है।


