शिक्षक भर्ती : प्रदर्शनकारियों पर FIR

प्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का मामला फिर गरमा गया है। प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 147, 341 और 188 के तहत कार्रवाई होगी। इससे पहले 22 अगस्त को भी राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया था।

खबरों के अनुसार  प्रदर्शनकारियों में दाऊद खान, भूपेंद्र मिश्रा, रोहित कुमार, सुशांत, पारस मणी साहू समेत 30 लोगों पर बलवा का केस दर्ज किया गया है. प्रशासन ने लोगों पर रास्ता जाम करके प्रदर्शन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में  2019 में 14580 पदों पर शिक्षक भर्ती निकाली गई थी लेकिन चयनित छात्रों की लिस्ट जारी करने बावजूद भी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया रोक दी। इससे प्रदेशभर के छात्रों में काफी गुस्सा है।भर्ती प्रक्रिया पूरी किए जाने को लेकर छात्र इससे पहले भी प्रदर्शन कर चुके हैं।