डॉ. भूपेंद्र सिंग : समझदारों के दौर में एक महामूर्ख की डायरी, राम-राम के साथ कुछ कड़वे सवाल
5G से पशु पक्षियों की मौत होने वाली थी। श्रीमती जूही चावला जी ने इस पर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। कोर्ट ने उन पर लाखों का जुर्माना लगा दिया। इसी कारण तब से लेकर आज तक 5G से भारत में एक भी पशु पक्षी की मौत नही हुई।
पांच सौ किलोमीटर के एक्सप्रेस वे में दो तीन जगह गढ्ढा हो गया। कांग्रेस के राज में ऐसा कभी नहीं हुआ। न एक्सप्रेस बनाओगे, न बाल की खाल निकाली जायेगी। भाजपा वाले ये बात समझने को तैयार नहीं हैं। मूर्खता की हद है।
एथेनाल से माईलेज कम हुआ, यह बात समझ में आ रही है लेकिन कुछ लोगों के फ्यूल टैंक में उसके कारण चीटी लग जा रही है तो किसी के गाङी का इंजन फेल कर जा रहा है, यह भी एक अद्भुत चमत्कार है।
हां, इस बीच कोरोना वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक से मरने वाले न जाने किस बिल में गायब हो गये, यह मुझे नहीं समझ आ रहा।
यह भी बङा अद्भुत रहा की जो व्यक्ति जीवन भर चंपत राय रहा, वह एक दिन में चंपत राय बंसल हो गया। फिर भाषण भी दिया जा रहा है की जाति तो कुछ होता ही नही है, ये तो मुगलो और अंग्रेजों ने बनाया।
सभी लोगों को नमन। मैं दिन प्रतिदिन मूर्ख से महामूर्ख होता जा रहा हूं, समझदार लोगों को पढ़ पढ़कर लिखने की इच्छा समाप्त हो रही है लेकिन वहीं है की चोर चोरी छोङ सकता है लेकिन ………………
सबको राम राम।

