पंकज कुमार झा : छत्तीसगढ़ की देवभूमि पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत के मायने
आज का दिन ऐतिहासिक रहा लोकतंत्र के लिए, भारतीय जनता पार्टी के लिए, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए, भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए, सच्चाई और विश्वास के लिये। राजनीति को शुचिता का पर्याय बना देने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के लिए, वादा निभाने वाली सरकार के लिए…. और भी अनेक चीजों के लिए।
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम के लिए हुए चुनाव में सभी पर भाजपा की इकतरफा जीत, नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी लगभग तीन चौथाई सीटों पर जनादेश मिलना वास्तव में मात्र 13 महीने की भाजपा सरकार के लिए चमत्कारिक है।
छत्तीसगढ़ की आज की यह जीत बताता है कि केवल आप जनता से किए वादों को पूरा कर दीजिये, अपनी नीयत साफ रखिए, मतदाताओं पर भरोसा कीजिए, उनका भरोसा हासिल कीजिये, संवेदनशील रहिए, कुटिलता को राजनीति का आधार नहीं बनाते हुए सौम्य और सरल रहिए, अनावश्यक आक्रामकता मत दिखाइए, जहां काम करें वहां की तासीर के अनुकूल हो जाइए, जनता के लिए, अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति के लिए काम कीजिए, तो आप श्री विष्णुदेव साय हो सकते हैं।
भाजपा की इस अभूतपूर्व जीत ने साबित किया है कि राजनीति करना न तो अंडरवर्ल्ड चलाने जैसा है, न ही कोई रॉकेट साइंस। यह आज भी भले और भोले लोगों का काम हो सकता है, अच्छे और सौम्य व्यक्ति का काम हो सकता है, विशेषकर तब, जबकि आप छत्तीसगढ़ जैसी देवभूमि पर हों, मर्यादा पुरुषोत्तम के ननिहाल से सरोकार रखते हों, आपके पास भाजपा और विचार परिवार के रणनीतिकार हों, ऐसे दैव दुर्लभ कार्यकर्ता हों तो….
अद्भुत। ऐतिहासिक। अभूतपूर्व। अनोखा। चमत्कारिक। युग प्रवर्तक।
विजय… महा विजय …. रण विजय…. जय जय।
खिलगे कमल फूल।।
