कोरबा महापौर चुनाव पर दीपनारायण सोनी की बात हुई सच
कोरबा। छात्र जीवन से राजनीति में जुड़े लगातार राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे दीपनारायण सोनी ने टिकट वितरण होने के दो दिन बाद ही जब कलेक्ट्रेट परिसर में जब उपस्थित पत्रकारों के साथ अन्य लोगों के सामने कहा था कि भाजपा 50 हजार के रिकार्ड तोड़ मतों से कोरबा नगर पालिक निगम के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी, तब जीत की बात तक बात लोगों को पच गई थी लेकिन 50 हजार वोटों का अंतर यह उपस्थित लोगों को असंभव सा लगा।

ये लिंक भी पढ़ें… https://veerchhattisgarh.in/?cat=3
.
दीपनारायण सोनी बोलते कम हैं और जब बोलते हैं तो तर्क के साथ तथ्य भी रखते हैं। श्री सोनी की बात आई-गई हो गई थी लेकिन आज जो परिणाम सामने आया है उससे श्री सोनी की राजनीतिक परिपक्वता पर मुहर लग गई है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम में भाजपा ने जीत का आज रिकॉर्ड बना दिया। नगर निगम में भाजपा की जीत हुई है। बीजेपी से महापौर प्रत्याशी संजू देवी को 93,587 वोट मिले, जबकि कांग्रेस से उषा तिवारी को 45,471 वोट मिले। इस तरह से 48,116 वोट से भाजपा जीती।
यहां 66 वार्डों में बीजेपी के 45 पार्षद जीते है और कांग्रेस के 11, निर्दलीय के 11 पार्षद जीते है। बता दें कि इस बार निकाय चुनाव में 61.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
रिजल्ट के बाद ये स्पष्ट हो गया कि इस चुनाव में भाजपा के साथ ही उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का अंडर करंट था, मंत्री ने जिस सरलता और सहजता के साथ हर वार्ड में प्रचार प्रसार कर ऐसा लहर लगाई, जिसके आगे कांग्रेस दूर दूर तक नहीं टिक सकी।
कांग्रेस इस चुनाव में हार तो पहले से मान बैठे थी, लेकिन किसी ने इतनी बड़ी हार की कल्पना तक नहीं की थीं। सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो भाजपा ने ऐतिहासिक बढ़त बनाना शुरू कर दिया था। पहले चरण में 10 हज़ार मतों से भाजपा आगे थीं, दूसरे चरण में 22 हज़ार वोट से भाजपा ने लीड ली। इस तरह से भाजपा ने ऐतिहासिक मतों के विशाल अंतर से जीत हासिल की।
