PM विश्वकर्मा योजना में छत्तीसगढ़ से 9,44,949 लाभार्थी शेष राज्यों में…

सरकार ने 2023-24 में पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की। योजना को माननीय प्रधानमंत्री ने 17.09.2023 को आरंभ किया था।

इस योजना का उद्देश्य 18 व्यवसायों के कारीगरों और शिल्पकारों को अंतिम छोर तक सहायता प्रदान करना है जो अपने हाथों और औजारों से काम करते हैं। योजना के घटकों में पीएम विश्वकर्मा प्रमाणपत्र और आईडी कार्ड, कौशल उन्नयन, टूलकिट प्रोत्साहन, ऋण सहायता, डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन और विपणन सहायता के माध्यम से मान्यता शामिल है। इस योजना को पूरे देश में लागू किया गया है और इसके लाभ शुरू हो गए हैं।

योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की राज्य/संघ राज्य क्षेत्रवार कुल संख्या का विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।

यह जानकारी सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

क्रम संख्या राज्य/संघ राज्य क्षेत्र नामांकन/प्राप्त आवेदनों की संख्या
आंध्र प्रदेश 20,35,847
अरुणाचल प्रदेश 2,222
असम 6,51,869
बिहार 15,71,358
छत्तीसगढ़ 9,44,949
गोवा 34,934
गुजरात 14,22,405
हरियाणा 6,91,412
हिमाचल प्रदेश 1,77,016
जम्मू और कश्मीर 4,44,329
झारखंड 2,59,684
कर्नाटक 28,38,346
केरल 46,541
मध्य प्रदेश 28,98,792
महाराष्ट्र 12,60,055
मणिपुर 71,507
मेघालय 4,862
मिजोरम 7,863
नगालैंड 18,227
ओड़िशा 5,75,137
पंजाब 1,53,678
राजस्थान 18,91,766
सिक्किम 3,634
तमिलनाडु 8,42,618
तेलंगाना 2,61,872
त्रिपुरा 50,471
उत्तर प्रदेश 28,67,237
उत्तराखंड 2,61,733
पश्चिम बंगाल 7,74,507
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह 1,250
चंडीगढ़ 509
दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली 6,344
दिल्ली 29,286
लदाख 5,093
लक्षद्वीप 170
पुडुचेरी 4,449
कुल 2,31,11,972

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *