देवांशु झा : संघर्ष भयंकर है.. भाजपा का आईटी सेल निष्प्रभावी..सोशल मीडिया पर पश्चिम का पूरा नियंत्रण

यह परम सत्य है कि बीजेपी के बहुत सारे सांसद पांच वर्ष तक सोते रहे। बाड़मेर से पिछली बार के विजेता ने मार्च में कहा–मैं आप से मिलने नहीं आ सका पर मेरी ग़लती की सजा मोदीजी को मत देना। पिछले चुनाव में आठ लाख वोट पाने वाले कैलाश चौधरी इस बार 2.84 लाख वोट के साथ तीसरे नंबर पर रहे। जनता ने उन्हें सबक दिया। आम जनता व्यवहार देखती है। उसके लिए वृहत्तर परिदृश्य उतना बड़ा नहीं होता।

भाजपाई सांसद राजा बन गए और मोदीजी के अथक परिश्रम पर पानी फेर दिया। परन्तु.. एक सत्य यह भी है कि अब उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ी संख्या में लोग पछता रहे। इनका पर कतरना है!–पर टांग ही कट जाएगी, यह नहीं सोचा था।

Veerchhattisgarh

दोषी जनता और नेता दोनों बराबर के हैं। बीजेपी के नेता सोते रहते हैं। जनता को मूर्ख समझते हैं और जनता सबक सिखाने के चक्कर में कुछ अतिरेक में चली जाती है।

भाजपा के सांसदों को हिन्दुत्व के मूल तत्व की ओर लौटना होगा और वह मूल तत्व है सम्बन्ध बनाए रखना। आप जनता से मिलते नहीं, उनसे कोई संवाद नहीं करते तो जनता निराश होती है। बिहार में आरके सिंह ने बहुत काम किया। लेकिन कलेक्टर साहब अकड़ में रहे।जनता ने कहा, लीजिए सर लड्डू! ले गए लड्डू…

आप संघ के कार्यक्रम में चले जाइये।वही इतिहास का रुदन, वही विलाप, वही आत्ममुग्धता और वही चुने हुए लोगों का भाषण। क्या मजाल कि किसी साधारण आदमी की बात कोई सुन ले !

मैंने एक कार्यक्रम में कहा था कि जो हिन्दू हैं तन-मन से, उनके ही सामने इन व्याख्यानों का क्या अर्थ? क्यों नहीं जनेवि और जादवपुर में धंसते? क्यों नहीं सोशल मीडिया पर बहुत बढ़िया लिखने वालों को बुलाते? विरोधियों को आमंत्रित कर उनसे बहस कीजिए। पर नहीं, वही रोना गाना हंसना। पांचजन्य पत्रिका उनके ही पास जाती है जो भाजपाई हैं और उनमें से अधिकांश पैकेट खोलते भी नहीं।

आईटी सेल निष्प्रभावी है। सोशल मीडिया पर पश्चिम का पूरा नियंत्रण है। हिन्दू समाज की बात करने वालों को मार कर तबाह कर दिया जाता है। कांग्रेसी और वामपंथियों के सड़े-गले झूठ लाखों में देखे जाते हैं। मानिटाइजेशन से लाखों पीट रहे। यह लड़ाई बहुत कठिन है। डिजिटल मीडिया पर आप पिट रहे। जमीन पर आप मोदीजी के भरोसे बैठे हैं।

धन्य हो उस मनुष्य का जो इतने विरोधों और झूठों के बाद भी इतनी सीटें ले आए। मूर्ख भक्त भौंडे गंदे मीम्स बनाकर अपने ही नेता को टुच्चा बनाते रहते हैं। हंसते हैं। मैंने कई स्त्रियों को देखा है। कल ही दो-चार को ब्लाक किया। आप ने मजाक समझ रखा है। मोदी को रोड का राउडी तानाशाह सिद्ध कर खुश होते हैं। चुल्लू भर पानी में डूब मरो!

अब उत्तरप्रदेश में स्थिति आसान नहीं रहेगी। 37 समाजवादी सांसद हैं। वह आए दिन आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगे। योगी जी के लिए उनसे निपटना सरल न होगा। एक बार सत्ता में एंट्री, वह भी बड़ी संख्या में, बहुत घातक होती है। यूपी में योगी जी नियंत्रण कर पा रहे थे क्योंकि मसाजवादी कम थे। अब क्या होगा? सोशल मीडिया पर उनका कंट्रोल है। भाजपा का आईटी सेल कुछ नहीं। वे अनंत झूठ गढ़ेंगे। आप खामखयाली में डूबे रहिए। आएगा तो मोदी ही! बौड़म….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *