भाजपा के मैनिफेस्टो विश्व में नए भारत के भव्य भवन के निर्माण का संकल्प
भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र को पढ़ा।
भाजपा के मैनिफेस्टो विश्व में नए भारत के भव्य भवन के निर्माण का संकल्प है।
बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराना, सब को घर, नल से जल, कैश का सीधा ट्रांसफर, सभी बुजुर्गो को आयुष्मान, लखपति दीदी, राजमार्ग, रेलमार्ग, हवाई यात्रा, बंदरगाह, कृषि MSP, घर के स्वामित्व वाले रजिस्ट्रेशन को कम करना, यूनिफार्म सिविल कोड, वन नेशन वन इलेक्शन, इत्यादि के बारे में संकल्प के साथ लिखा गया है; वादा किया गया है।
एक तरह से आम भारतीय की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने का वादा किया गया है।
और हमें पता है कि यह सभी संकल्प पूरा किया जाएगा। क्योकि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है और यह मोदी की गारंटी है।
लेकिन इन सब के परे मैनिफेस्टो में कई संकल्प ऐसे किये गए है जो ऐस्पिरेशनल है, अत्यधिक महत्वकांक्षी है, जो विश्व में नए भारत के भव्य भवन का निर्माण करेंगे।
अपने मैनिफेस्टो में भाजपा भारत के बारे में निम्नलिखित संकल्प प्रस्तुत करता है:
1. भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाना।
2. भारत को हाई-वैल्यू सेवाओं का वैश्विक केंद्र बनाना जिसके अंतर्गत Global Capability Centres (GCCs), Global Tech Centres (GTCs) and Global Engineering Centres (GECs) स्थापित किये जाएंगे।
3. भारत को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं, जिसमे पर्यटन भी सम्मिलित है, के लिए एक वैश्विक केंद्र में परिवर्तित करना।
4. भारत को वैश्विक बाजरा केंद्र बनाना एवं बाजरे को वैश्विक सुपरफूड के रूप में बढ़ावा देना।
5. भारत को खिलौना निर्माण का वैश्विक केंद्र बनाना।
6. प्रसंस्कृत फलों, तरकारियों, मछली, सीफ़ूड और डेयरी (उदहारण के लिए, जैम, टोमेटो सॉस, मिल्क पाउडर, घी, पनीर, झींगा मछली का पेस्ट, अचार, canned food इत्यादि) की वैल्यू चेन में भारत को एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करना।
7. भारत को रेलवे मैन्युफैक्चरिंग के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना।
8. भारत को विमान निर्माण और एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल) का वैश्विक केंद्र बनाना।
9. भारत को एक इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (जैसे कि मोबाइल फोन) का वैश्विक केंद्र बनाना।
10. हमारे हवाई अड्डों को क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय केंद्रों (regional international hubs जैसे दुबई, दोहा या फिर सिंगापुर है) में परिवर्तित करना।
11. भारत को एक प्रमुख ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन केंद्र बनाना।
12. भारत को रिन्यूएबल एनर्जी का वैश्विक निर्माण केंद्र बनाना।
13. भारत को वैश्विक सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र बनाना।
14. लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को आइलैंड पर्यटन केंद्र बनाना।
15. भारत को ग्लोबल साउथ (विकासशील राष्ट्र) की वॉइस बनाना एवं वैश्विक निर्णय लेने में भारत की स्थिति को उन्नत करना।
16. यूपीआई सहित डिजिटल इंडिया स्टैक को ग्लोबल बनाना।
17. विश्वविद्यालयों को वैश्विक मानकों के अनुरूप उन्नत करना।
18. खादी की एक राष्ट्रीय और ग्लोबल ब्रांड के रूप में पुनः स्थापना।
19. मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यक्रमों में भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक भागीदार के रूप में स्थापित करना और फर्स्ट रेस्पॉन्डर के रूप में भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देना।
20. भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ना।
21. योग और आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणन तंत्र स्थापित करना।
22. भारत को सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण में एक प्रमुख केंद्र बनाना।
23. भारत को ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रिक वेहिकल (EV) मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर बनाना।
24. भारत को टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरिंग में ग्लोबल लीडर बनाना।
25. विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने के लिए हमारे शिपिंग उद्योग को सक्षम बनाना।
26. भारत में Global Space Academy की स्थापना करना।
27. आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) इन्नोवेशन में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना।
28. क्वांटम टेक्नोलॉजी में भारत को ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करना।
29. अंत में, भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना।
मोदी सरकार का यही विज़न, यही दृढ संकल्प भारत का टोटल ट्रांसफॉर्मेशन या समग्र परिवर्तन कर देगा।
एक फ्रेंच दार्शनिक ने कहा था कि हर देश को वह सरकार मिलती है जो इसके योग्य है।
हज़ारो वर्षो से सतत सनातनधर्मी, सबसे पुरानी और परिष्कृत सभ्यता के उत्तराधिकारी, स्वतंत्र भारत के निवासियों को अंततः नरेंद्र मोदी सरकार मिली है।
क्योकि हम इस विशिष्ट प्रतिभा के धनी व्यक्ति और राष्ट्र निर्माता – नरेंद्र मोदी – को डिज़र्व करते है। क्योकि हम उनके योग्य है।
