RBI : पेटीएम बैंक की डेडलाइन 15 मार्च तक,इसके बाद पैसे डिपॉजिट नहीं कर सकेंगे पेटीएम वॉलेट और फास्टैग भी नहीं चलेगा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। आज यानी शुक्रवार 16 फरवरी को RBI ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में सेंट्रल बैंक को लोगों के बहुत सारे सवाल भी मिले थे। उसके आधार पर, RBI ने एक FAQ (सवाल-जवाब) भी जारी किया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट बैंक में डिपॉजिट और अन्य ट्रांजैक्शंस की डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है। आज यानी शुक्रवार 16 फरवरी को RBI ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में सेंट्रल बैंक को लोगों के बहुत सारे सवाल भी मिले थे। उसके आधार पर, RBI ने एक FAQ (सवाल-जवाब) भी जारी किया है। इससे पहले 31 जनवरी को जारी सर्कुलर में RBI ने कहा था कि 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक के अकाउंट में पैसा जमा नहीं किया जा सकेगा। इस बैंक के जरिए वॉलेट, प्रीपेड सर्विसेज, फास्टैग और दूसरी सर्विसेज में पैसा नहीं डाला जा सकेगा।

RBI ने जारी किये सवालों-जवाबों की सूची 

मेरा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में सेविंग या करंट अकाउंट है। क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद भी इस अकाउंट से पैसे निकालना जारी रख सकता हूं? क्या मैं पेटीएम पेमेंट्स बैंक की ओर से जारी अपने डेबिट कार्ड का उपयोग जारी रख सकता हूं ?

जवाब: हां,आप अपने अकाउंट में बैलेंस रहने तक अपने फंड को विड्रॉ या ट्रांसफर करना जारी रख सकते हैं। इसी प्रकार, आप अपने अकाउंट में उपलब्ध फंड को निकालने के लिए अपने डेबिट कार्ड का उपयोग जारी रख सकते हैं।

सवाल 2: मेरे पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक में एक सेविंग या करंट अकाउंट है। क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद इस अकाउंट में पैसे जमा कर सकता हूं?

जवाब: नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अपने अकाउंट में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे। ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंक से स्वीप-इन या रिफंड के अलावा किसी भी क्रेडिट या डिपॉजिट की अनुमति नहीं है।

सवाल 3: मेरी सैलरी पेटीएम पेमेंट्स बैंक में मेरे अकाउंट में जमा की जाती है। क्या मैं इस अकाउंट में अपनी सैलरी प्राप्त करना जारी रख सकता हूं?

जवाब: नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद, आप पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ अपने अकाउंट में ऐसा कोई क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाएंगे। असुविधा से बचने के लिए आप 15 मार्च 2024 से पहले किसी अन्य बैंक के साथ वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

सवाल 4: मेरे पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक का वॉलेट है। क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद भी इस वॉलेट से पैसे का उपयोग करना जारी रख सकता हूं?

जवाब: हां। आप वॉलेट में उपलब्ध राशि को किसी अन्य वॉलेट या बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना जारी रख सकते हैं। हालांकि, मिनिमम केवाईसी वॉलेट का उपयोग केवल मर्चेंट पेमेंट के लिए किया जा सकता है।

सवाल 5 : मेरे पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक का वॉलेट है। क्या मैं 15 मार्च, 2024 के बाद इस वॉलेट में टॉप-अप या पैसे ट्रांसफर कर सकता हूं? क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद किसी अन्य व्यक्ति से इस वॉलेट में पैसे प्राप्त कर सकता हूं?

जवाब : नहीं, 15 मार्च 2024 के बाद आप वॉलेट में टॉप-अप या पैसे ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे या इस वॉलेट में कैशबैक या रिफंड के अलावा कोई क्रेडिट प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

सवाल 6: मेरे पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक का जारी फास्टैग है। क्या मैं 15 मार्च 2024 के बाद टोल पेमेंट के लिए इसका उपयोग जारी रख सकता हूं?

जवाब: हां, आप बैलेंस रहने तक टोल का पेमेंट करने के लिए अपने FASTag का उपयोग जारी रख सकते हैं। हालांकि, 15 मार्च, 2024 के बाद इन FASTags को टॉप अप करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। असुविधा से बचने के लिए नया FASTag खरीद लें।

RBI ने जो रोक लगाई है वो पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाई है। पेटीएम अपनी कई सारी सर्विस इस बैंक के जरिए ही देता है। ऐसे में जो सर्विसेज पेटीएम पेमेंट्स बैंक के जरिए मिलती है वो 15 मार्च 2024 के बाद बंद हो जाएंगी जबकि अन्य सर्विसेज पहले की तरह चलती रहेंगी।
पेटीएम अपनी UPI सर्विस पेटीएम पेमेंट बैंक के जरिए ही देता है। इसलिए दूसरे बैंकों के साथ टाई-अप नहीं होने की स्थिति में 15 मार्च के बाद UPI सर्विस भी बंद हो जाएगी। पेटीएम ने बताया है कि उसकी NPCI और RBI दोनों के साथ इसे लेकर चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *