2000 के नोट पर निर्देश.. अगला कदम 500 रुपये के नोट को लेकर नोटिफिकेशन…?

2000 के नोट अब नहीं छपेंगे। 30 सितंबर तक बदले जाएंगे 2000 के नोट।

रिजर्व बैंक ने कहा वर्तमान नोट अभी चलते रहेंगे


2000 रुपए के नोट का धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा था। इसका दुरुपयोग आपराधिक गतिविधियों और गैर-कानूनी व्यापार में हो रहा था। ऐसे में सरकार ने इसे शृंखलाबद्ध रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। देश विरोधी गतिविधियों को कम करने में इससे सहायता मिलेगी और वही माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा। ऐसे में 500 के नोट भी केंद्र सरकार बंद कर दे तो क्या होगा…? वैसे भी जिन्होंने कैश भर रखा है उन्हें 500 रुपये का भी नोट नही रोकना चाहिए। केंद्र सरकार कब अगला कदम 500 रुपये के नोट को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दे कहा नहीं जा सकता!!

विकसित अर्थव्यवस्थाओं में बड़ी वैल्यु के नोट नहीं

दुनिया की सभी आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं में बड़े नोटों का प्रचलन पूरी तरह से बंद हो गया है।  अमेरिका में अधिकतम 100 डॉलर के नोट है और वहां 1,000 डॉलर के भी नोट नहीं हैं। चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघों में भी नोटों के अधिकतम मूल्य 200 तक ही है। केवल पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में 5,000 के नोट हैं जबकि इंडोनेशिया में एक लाख मूल्य तक के नोट प्रचलन में हैं।

500 रुपए के नोट का भी अब अर्थ नहीं

डिजिटल लेनदेन के चलते 500 के नोट के प्रचलन का अब कोई औचित्य नहीं रहा है अब तो सरकार डिजिटल लेनदेन को भी बढ़ावा दे रही है। इसलिए भारत सरकार को चाहिए कि वह चरणबद्ध तरीके से 500 के नोटों को धीरे-धीरे बंद कर दे, जिससे भ्रष्टाचार पर और अंकुश लगाया जा सके। 500 से अधिक के क्रय पर डिजिटल लेनदेन अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए।

जनता को 500 के भी नोट बदलवाने का मिले समय

केंद्र सरकार जनता को 500 रुपये के नोटों को लेकर भी आने वाले समय में समय दें ताकि वे एक या दो साल में 500 के नोटों को दूसरे नोटों से बदल लें। जितने बड़े नोट उतनी ही अधिक ब्लैक मनी यानी काला बाजारी… अगर काले धन पर रोक लगा है तो 500 के नोट को भी बंद करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *